: कलेक्टर द्वारा दरिमा हवाई पट्टी का निरीक्षण
Wed, Jul 4, 2018
प्रवेश गोयल
अम्बिकापुर- कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने आज दरिमा हवाई पट्टी के उन्नयन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने टर्मिनल के बाहर एवं भीतर का कार्य तीन दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने टर्मिनल बिल्डिंग की पूरी सफाई कर सभी उपकरणों को यथास्थान रखने निर्देषित किया है। उन्होंने दीवारों में आकर्षक चित्रकारी के साथ ही आवष्यक संकेतक लगाने कहा है। उन्होंने एकॉउन्टेबल एक्जीक्यूटिव्ह अधिकारी को सभी जरूरी उपकरणों एवं अन्य सामानों की सूची नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराने कहा है। कलेक्टर ने परिसर में यात्रियों को गुणवक्तापूर्ण स्वल्पाहार उपलब्ध कराने हेतु दो दिवस के भीतर निविदा के माध्यम से कैंटिन संचालक निर्धारित करने निर्देषित किया है। उन्होंने वाहन पार्किंग के लिए पात्र स्व सहायता समूह का चयन करने कहा है। इसके साथ ही कलेक्टर ने रनवे में व्हाइट एज मार्किंग, टच डाउन मार्किंग, लैंडिंग डॉयरेक्शन इंडिकेटर मार्किंग, एस टी डी, फैक्स लाईन सहित फायर फाइटर ट्रेनिंग, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता को पूर्ण करने के निदेश दिए।
इस दोरान वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी, अपर कलेक्टर श्री निर्मल तिग्गा, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अजय त्रिपाठी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री एस.के. सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
: कीचड़ों से भरे गड्ढो में तब्दील हुआ रधूनाथपुर बस स्टैंड
Wed, Jul 4, 2018
सुरेश गुप्ता रघुनाथपुर(लु
ण्ड्रा)
अम्बिकापुर(रघुनाथपुर):-राष्टी
य-राज्य मार्ग की हालत हो गई है दयनीय रघुनाथपुर बस स्टेण्ड हुआ किचड़ो में तब्दील तो वही बस चढ़ने वाले राहगिरों को बड़ी मसक्त के साथ बस में चढ़ना पड़ता है। गोरतलब है NH-43 राष्टीय राज्य मार्ग के आला अधिकारी लापरवाह रवैया के वजह से सड़क निर्माण कार्य कछुए के चाल से हो रही है वही कई स
करी पुल जर्जर स्थिति में तब्दील हो गए है भारी वर्षा हो जाने के कारण तो पुल भी बहने के कगार पे है साथ ही रघुनाथपुर बस स्टैण्ड सहित सड़को में बड़े-बड़े तालाब नुमा गड्ढे होने के कारण ज्यादातर दो-पहिया वाहन चालकों को परेसानीयो का सामना करते हुये चलना पड़ता है। अब तक किसी भी जनप्रतिनिधियो का भी अब तक नजर NH-43 पर नहीं पड़ी है राष्ट्रिय राज्य मार्ग का निर्माण कार्य मानो भगवान भरोसे चल रही है।
इन सब परेशानियों के बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेताओ के द्वारा एन-एच 43 में जानलेवा गड्ढ़े होने के तमाम परेशानी होने पर चुप्पी साधे पुल पुलिया और सी.सी रोड बानाने में मसगुल है। लिहाजा अपने दरवाज़े पर बने जानलेवा गड्ढे को सूबह-शाम देखने के बावजूद मौन-साधे इन नेताओ और अधिकारियों को है गंभीर हादसे का इंतजार। और तो और खास बात यह कि भाजपा के 3 वरिष्ट नेताओ का निवास बस स्टैंड में ही है फिर भी उनकी चुप्पी किसी के गले नही उतर रही है।
एन-एच के वरिष्ठ अधिकारी नीतीश तिवारी को जब देवलोक ने सड़क के बीचो-बीच बने जानलेवा गड्ढे की जानकारी दी गई। तो उन्होंने तुरंत संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर जल भराव से उत्पन्न हुई समस्या को दूर कर सड़क दुरूस्त करने का निर्देश दिया है।
: जेल जा रही वाहन पलटी.. एक की मौत
Tue, Jul 3, 2018
प्रवेश गोयल
अंबिकापुर- बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित कोर्ट से पेशी के कैदियों और बंदियों को लेकर वापस रामानुजगंज जेल जा रही गाड़ी के पलट जाने से एक बंदी की मौत हो गई वही जिन बाइक सवार लोगो जो बचाने के चक्कर में हादसा हुआ उन दोनों की हालत गंभीर है .जानकारी के मुताबिक रामानुजगंज से वाड्रफनगर मुजरिम पेशी करा कर वापस आ रही वैन मेंढ़ारी के जंगल में पलट गई। वेन के सामने आए बाईक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। बाईक में दो लोग सवार थे तो वेन में लगभग 7 बंदी बैठे थे . बताया जा रहा है कि एक बंदी की मौत हो गई है और दोनों बाईक सवारो हालत गंभीर बनी हुई है। वही सभी बंदियों को हल्की चोट आई है. घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है!