ब्रेकिंग

कलेक्टर मैडम का '15 दिन' का नया वादा, ग्रामीणों का '10 दिन' का अल्टीमेटम; बीच में अटका ठेकेदार का चेक

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

सूचना

: खून से लथपथ मिली युवती की लाश, अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त

Admin

Sun, Jul 15, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- बलरामपुर जिले के पस्ता थानांतर्गत ग्राम कंडा के नगेसियापारा में शनिवार की देर शाम एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती की हत्या सिर पर भारी वस्तु से वार कर की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और जांच शुरु कर दी।युवती की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस दुष्कर्म की आशंका से इनकार कर रही है। शनिवार की देर शाम ग्रामीणों ने एक लड़की की खून से सनी लाश देखी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाने में दी। सूचना मिलते ही एएसपी पंकज शुक्ला समेत थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा पश्चात रविवार को युवती का शव पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रथमदृष्ट्या युवती की हत्या कर लाश फेंके जाने की पुष्टि हुई है। युवती के सिर के पीछे किसी वजनी चीज से प्रहार करने के निशान हैं। युवती की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी थाने व चौकियों में युवती की फोटो भेजी है ताकि यदि वहां कोई गुम इंसान कायम है तो उसका मिलान किया जा सके। क्या कहते है एएसपी इस संबंध में बलरामपुर के एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि युवती कुर्ती व जिंस पहनी हुई है। उसकी ऊंचाई करीब 5 फीट तथा फेस गोल अंडाकार है। उन्होंने बताया कि शव का पीएम फिलहाल नहीं हो सका है। इससे उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी इसके बारे में कुछ भी कह पाना संभव होगा। अभ्यारण्य से लगा है इलाका जिस स्थान पर युवती की लाश मिली है वह सेमरसोत अभ्यारण्य से लगा है। घटनास्थल पस्ता थाना से करीब 30 किलोमीटर दूर रामानुजगंज मुख्य मार्ग से 3 किलोमीटर भीतर है। सूचना पर रात में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य भी पहुंचे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें