ब्रेकिंग

17 वर्षीय किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

शराबी पति की मारपीट से गर्भवती पत्नी का गर्भपात, सास ने थाने पहुंचकर कराई बेटे के खिलाफ FIR हुआ गिरफ्तार

वहाँ टॉवर पर चढ़ी आस: सूरजपुर में 3 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी पर अपराध दर्ज

सुरों के सरताज मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर आज: 'शाम-ए-रफी' में सजेगी यादों की महफिल, सूरजपुर में गूंजेंगे अमर नगमे

महबूब की बेरुखी से नाराज टावर पर चढ़ी प्रेमिका को उतारा गया,3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

सूचना

: खबर लगातार- कनपटी पर गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था युवती को

Admin

Sun, Jul 15, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थानांतर्गत ग्राम कंडा के नगेसियापारा में शनिवार की देर शाम अज्ञात युवती की लाश मिली थी। युवती की हत्या उसकी कनपट्टी में गोली मारकर की गई है। घटनास्थल पर एक कारतूस भी बरामद हुआ है। युवती की लाश की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसका पीएम कराकर शव मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के मरच्यूरी में सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया है ताकि उसकी पहचान कराई जा सके। पुलिस उसकी शिनाख्ती के प्रयास में है। गौरतलब है कि शनिवार की देर शाम पस्ता थानांतर्गत ग्राम कंडा के नगेशियापारा में 15-18 वर्षीय अज्ञात युवती की लाश मिली थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही एएसपी पंकज शुक्ला, पस्ता थाना प्रभारी धीरेंद्र बंजारे, डौरा चौकी प्रभारी अवनिश कुमार श्रीवास, एएसआई अनिल दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। युवती के सिर से काफी मात्रा में खून बहा हुआ था। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या किसी भारी चीज से मारकर की गई है। रविवार को उक्त अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तो मौके पर एक कारतूस मिला। इधर डॉक्टरों ने शव का पीएम कराया। इसमें डॉक्टर ने बताया कि युवती की कनपट्टी में गोली मारी गई है। गोली कनपट्टी में लगने के बाद चेहरे से निकल गई थी। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को भेजा गया अंबिकापुर पोस्टमार्टम पश्चात युवती का शव अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मरच्यूरी में सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया गया है। युवती की पहचान नहीं हो पाने से पुलिस की कार्रवाई भी पूरी तरह से आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती को किसी और जगह से लाकर यहां गोली मारी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें