: खेत में युवक का मिला शव..पुलिस जुटी जाँच में
Mon, Jul 2, 2018
संस्कार अग्रवाल
बलरामपुर- खेत में मिला युवक का शव है बताया जा रहा है तो वही शव के कई जगहों पर वार के निशान पाए गए है। हलाकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांड नदी के पास के खेत में युवक की शव लहू लुहान अवस्था में मिलने की सूचना पर पस्ता पुलिस मौके पर पहुच शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बहरहाल अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है साथ ही पीऍम रिपोर्ट आने के बाद ही पुरे मामले का खुलासा हो पायेगा!
: छेड़छाड़ का आरोपी डिप्टी रेंजर गया जेल
Sun, Jul 1, 2018
प्रवेश गोयल
बलरामपुर- नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाला वन विभाग का डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश तिवारी हुआ गिरफ्तार। दरअसल बीती रात नाबालिग युवती के परिजनों ने चलगली थाने में शिकायत दर्ज करवाया कि वन विभाग के डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश तिवारी ने विश्राम गृह में नाबालिग से छेड़छाड़ परेशान किया करता था साथ ही आरोपी अफसर का पहले से ही नाबालिग युवती पर बुरी नजर रहता था। परिजनों की शिकायत पर चलगली थाना पुलिस ने डिप्टी रेंजर के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर धारा 354, 342, 323, 506 कायम कर गिरफ्तार कर लिया है।
: पत्रकार की पीटाई मामले में कांग्रेस जांच दल ने तैयार की रिपोर्ट
Sun, Jul 1, 2018
प्रवेश गायेल
अम्बिकापुर- सरगुजा सांसद कमलभान सिंह के पुत्र द्वारा जमगला ग्राम के पत्रकार राजेश गुप्ता एवं उनके माता-पिता के साथ घर में प्रवेश कर किये गये मारपीट के मामले में कांग्रेस के जांच दल ने आज ग्राम पहुंच कर पीड़ित परिवारजनों सहित ग्राम के अन्य लोगों से उक्त मामले की पुरी जानकारी ली। परिवारजनों एवं ग्रामीणजनों से मिली जानकारी को जांच दल ने लिपिबद्ध कर लिया है, जल्द ही पुरी रिपोर्ट नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को सौंपेंगे। जांच दल द्वारा जमगला में वर्तमान में पत्रकार राजेश गुप्ता के साथ घटित घटना के अलावा पूर्व के भी कुछ मामले जिसकी जानकारी ग्रामीणजनों ने उपलब्ध करायी, अन्य ग्रामों में दौरा कर उस पर भी बिन्दूवार जांच रिर्पोट तेयार किया गया है। जांच दल में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लखनपुर विक्रमादित्य सिंह देव, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, जिला महामंत्री विनय शर्मा बंटी, ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, राकेश गुप्ता, अमित सिंह देव, जनपद सदस्य धर्मेन्द्र झारिया सहित अन्य लोग मौजुद थे।