ब्रेकिंग

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

संतुष्टि का धन, कवित्री डॉ. पूनम माटिया

सूचना

: प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को हड़पने के बाद, मंडल अध्यक्ष ने हैंडपंप पर जमाया अपना कब्जा

Admin

Thu, Jul 5, 2018
सुरेश गुप्ता रघुनाथपुर(लुण्ड्रा)
अम्बिकापुर-बरगीडीह के ग्रामीणों ने सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि लुण्ड्रा के  मंडल अध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय ने सरकारी हेडपंप में कब्जा किया है सार्वजनिक स्थल पर लगा हुआ यह हैंडपंप स्कूली छात्र-छात्राओं व राहगीरों सहित सप्ताहिक बाजार में आने-जाने वाले लोगों की प्यास बुझाने का एक मात्र साधन था, बरहाल मंडल अध्यक्ष के द्वारा  हैंडपंप की चारों और तार से घेराव कर एक और नया विवाद खड़ा कर दिया है। शिकायत में बताया गया है कि पिछले दिनों ग्राम पंचायत के हितग्राही राजाराम लोहार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  आवास स्वीकृत हुआ था, हितग्राही को डरा-धमका कर प्रधानमंत्री आवास के लिए स्वीकृत हुई राशि को हितग्राही के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। 
गौरतलब है कि हैंडपंप पर तार से घिराव कर कब्जा करने वाले भाजपा के अध्यक्ष  पर बरगीडीह के  ग्रामीणों ने काफी नाराजगी हैं। जिसका खामियाजा भाजपा पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें