: सरगुजा छत्तीसगढ़ का मस्तिष्क है,कांग्रेस ने 60 साल में सरगुजा का विकास नहीं किया
Sun, Jun 10, 2018
मग्रेंद्र सिंह
अंबिकापुर
. विकास यात्रा के तहत आज मुख्यमंत्री रमन सिंह ने यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने यहां कहा सरगुजा छत्तीसगढ़ का मस्तिष्क है. इस माथे पर तिलक करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिकापुर आये हैं. मुख्य़मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में सरगुजा का विकास नहीं किया. बीते 14 साल में सरगुजा ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है. सरगुजा अंचल से भूख का दाग मिट गया है. 3 हजार करोड़ से अधिक की सड़कें बनी है, 1 रुपये किलो गरीबों को चावल मिला. आने वाले 4 महीनों के भीतर सभी घरों में बिजली पहुँच जाएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द हमारी सरकार प्रदेश के 9 हजार पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने जा रही है. जल्द प्रदेश में 50 लाख स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे. इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का भी जिक्र किया!मुख्यमंत्री डॉं . रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा कर दी है। शीघ्र ही मंत्रिमंडल की बैठक लेकर जल्द ही इसकीआधिकारिक घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अंबिकापुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम गरीबों को 50 हजार स्मार्ट फोन बांटेंगे। आप मुख्यमंत्री से सीधे हैलो-हैलो कर सकते हैं। 37 लाख परिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का ईलाज हो सकेगा। यह प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना है। उनके आशीर्वाद से अब गरीबों को ईलाज के लिए पैसों की चिंता करने की जरुरत नहीं है। आज अमित शाह के नेतृत्व में हम देश के 20 राज्यों में भाजपा की सरकार बना चुके हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अंबिकापुर की सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है. अमित शाह ने कहा – राहुल बाबा हमसे 4 साल का हिसाब मांग रहे हो,हम पल – पल का और पाई – पाई का हिसाब देंगे. लेकिन आपको तो 4 पीढ़ी का हिसाब देना है. दो दिनी प्रवास पर अंबिकापुर आए अमित शाह ने यहां रोड भी किया. रोड शो के बाद भीड़ भरी सभा को संबोधित करते हुए भाजपाध्यक्ष ने कहा – भाजपा सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है कि सर झुकाना पड़े,भीड़ देखकर कह सकते हैं छत्तीसगढ़ में चौंथी बार सरकार बनेगी.लेकिन जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि कांग्रेस समूल उखड़ जाए. 55 साल कांग्रेसियों ने सूख भोगा और क्या किया? कांग्रेस विकास का विरोध कर रही है. छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने अनाज उत्पादन इतना किया कि धान कटोरा अब धान का पीपा हो गया है. नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पाकिस्तान में घूसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने जवानों का बदला लिया.भाजपा सरकार जब तक रहेगी आरक्षण जारी रहेगा. अमित शाह ने कहा कि भाजपा वर्ष 2022 तक सभी को घर देगी. अभी तक 1 करोड़ लोगों को घर बनाकर दे चुके हैं
: छग से कांग्रेस को उखाड़कर फेंक देना है-अमित साह
Sun, Jun 10, 2018
अजय सोनी
अंबिकापुर-
अंबिकापुर की आम सभा में रमन सिह ने कहा की हर एक घर में बिजली का कनेक्शन होगा, चार महीने में ये काम होगा... 6000 किमी इंटरनेट लाइन बिछ रही हैं, 9000 पंचायतों में लाभ पहुंचेगा....
शिक्षा कर्मियों का संवीलियन किया जाएगा - रमन सिंह
अंबिकापुर के आम सभा में बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष
अमित साह ने कहा की
विजय से काम नहीं चलेगा, छग से कांग्रेस को मूल समेत उखाड़कर फेंक देना है. भाजपा के अलावा किसी पार्टी में दम नहीं है जो चुनाव के पहले जनता के सामने अपना हिसाब दे,
राहुल गाधी पर चुटकी
- राहुल गांधी का भाषण है, कि मोदी जी ने चार साल में क्या किया, राहुल बाबा आपको हिसाब देने के लिए जरूरत नहीं है, जनता हिसाब देगी, देश की जनता आपसे चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है.
55 साल तक आपके परिवार का शासन रहा, देश में विकास क्यूं नहीं हुआ...
116 योजनाओं को मैं पढ़कर सुना रहा हूं.
कांग्रेस विकास यात्रा का नहीं बल्कि छग के विकास का विरोध कर रहे हैं.
पाकिस्तान के हमलों का पहले जवाब नहीं दिया जाता था, मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बचाने का काम किया है....
छग में फिर से भाजपा की सरकार को चुनें ये अपील करता हूं, भाजपा के लोगों से आह्वान करता हूं कि इस बार आसान जीन नहीं चाहिए, 65 सीटों के लक्ष्य को पार करेंगे.
: अमित साह पहुचे दरिमा हवाई अड्डे
Sun, Jun 10, 2018
अम्बिकापुर
- बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित साह के दरिमा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया,मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विधानसभा के अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल, कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौषिक, राज्य सहकारी बैंक के संचालक श्री अखिलेष सोनी और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। अमित साह
दरिमा से हेलीकाप्टर से पहुचेगे अंबिकापुर शहर जहा पर रोड शो के साथ आम सभा संबोधित करेगे !