ब्रेकिंग

कलेक्टर मैडम का '15 दिन' का नया वादा, ग्रामीणों का '10 दिन' का अल्टीमेटम; बीच में अटका ठेकेदार का चेक

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

सूचना

: एक अफवाह ने ली युवक की जान

Admin

Fri, Jun 22, 2018

सरगुजा- सरगुजा जिले के ग्रामीण अंचल के  गांवों मे इन दिनों एक अफवाह फैली है कि बच्चा चोर गिरोह बच्चों को उठाकर ले जाएगा और फिर उसकी किडनी बेंचकर गिरोह के सदस्य उसकी हत्या कर देंगे, शायद इसी शक मे आज ग्रामीणों ने घुनघुटा नदी के तट पर एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी है, जिसके बाद मौके पर कोतवाली और मणिपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है घटना के कई वीडियो भी सोशल नेटवर्किंग साईट मे शेयर हो रहे है,सरगुजा जिले मे फैली एक अफवाह ने तकरीबन 30 वर्षीय युवक की जान ले ली है, पिछले दो महीने से जिले के कई गांव मे इस बात की दहशत है कि गांवो मे बच्चो चोर गिरोह घूम रहा है, और इसी बात को लेकर आज सुबह मेण्ड्राकला गांव के समीप घुनधुटा नदी के किनारे लोगो ने एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी,गांव वालो के मुताबिक गांव मे ये अफवाह है कि बच्चा चोरी करने वाले भेष बदलकर गांव मे आते है और बच्चो को उठाकर ले जाते है और किडनी बेंच देते है और इसी शक मे गांव मे घुसे इस अज्ञात युवक की ग्रामीणो ने लाठी ,डंडा और लात घूसो से पीट पीट कर हत्या कर दी है! घुनघुटा नदी के तट पर जिस युवक को ग्रामीणो ने पीट पीट कर मार डाला है अभी तक उसकी शिनाख्त नही हो पाई है और ना ही इस बात की कोई ठोस पुष्टी हुई है कि वो बच्चा चोरी करने आय़ा है बहरहाल इस घटना के वायरल वीडियो के बिनाह पर कोतवाली पुलिस आरोपियो तक बहुत जल्द पहुंच सकती है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें