ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: विद्युत बदहाली क्षेत्रों को दौरा किया नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव

Admin

Sat, Jun 30, 2018
प्रवेश गोयल अम्बिकापुर- बदहाल विद्युत व्यवस्था से प्रभावित क्षेत्र का नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने दौरा कर वहां के लोगों से मुलाकात की तथा क्षेत्र की वस्तु स्थिति से अवगत हुए साथ ही कार्य में लगे विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। ज्ञात हो कि जिला स्तरीय दिशा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की लचर व्यवस्था को लेकर काफी नाराज हुए थे, उन्होंने विद्युत विभाग को कहा था कि कल से ही युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ किया जाये, लोगों को राहत दी जाये, वे स्वयं निरिक्षण करने आयेंगे और देखेंगे कि विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने विद्युत विभाग का अमला अपनी पुरी ऊर्जा के साथ लगा है कि नहीं। दिशा की बैठक के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता के साथ चिताबहार, केशवपुर, हर्राटिकरा, सरईटिकरा, नवाबांध, करजी, कतकालो, बरटिकरा, हरिहरपुर आदि क्षेत्रों का दौरा किया। नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने कहा कि नई लोहे के विद्युत खम्भे तक आंधी-पानी में धराशायी हो गये हैं, 11 केवी एलटी लाईन तक क्षतिग्रस्त हैं, यदि युद्ध स्तर पर पुरी साधन सुविधा के साथ कार्य नहीं किया गया तो एक दर्जन से अधिक गांवों को कई दिनों तक अधंकार में रहना पड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव की दौरे की सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं उपयंत्री से नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने कहा कि यदि कार्य अधिक है और साधन सुविधा कम है तो इसकी भी जानकारी दीजिये मैं विभाग में आगे उच्च अधिकारियों से चर्चा करूंगा की यहां साधन सुविधा में इजाफा किया जाये ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, रामसाय मिंज, परमेन्द्र कुमार, सत्यनारायण गुप्ता, कोटेया सरपंच सहित काफी संख्या में आमजन उपस्थित थे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें