ब्रेकिंग

सीईसीबी सदस्य सचिव के नेतृत्व में संयुक्त जांच समिति गठित

कोल परियोजना में दो सूत्रीय मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन...

पायल गुप्ता 'नारी शक्ति सम्मान' से गौरवान्वित...

को लेकर सत्ता पक्ष ने इसे जनआकांक्षाओं को समर्पित और विकासोन्मुख बताया तो वही विपक्ष ने केवल आंकड़ों का खेल, विकास नदारद

सिगड़ी की जहरीली गैस बनी काल: बंद कमरे में दम घुटने से पति पत्नी सहित 3 की मौत..

सूचना

: कन्या महाविद्यालय खोलने का वादा महज वादा ही रह गया

Admin

Sun, Jun 10, 2018

प्रवेश गोयल

सूरजपुर. जिले के महिलाओं एवं कन्याओं को सुरक्षित माहौल में उच्च शिक्षा प्रदान करने लगभग 10 पूर्व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कन्या महाविद्यालय का सपना दिखाया था। सपना दिखाकर युवतियों और महिलाओं का समर्थन भी हासिल किया, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सत्ता के नशे में चूर होकर इस अच्छी-खासी योजना को सतह पर उतारना भूल गए। परिणामस्वरूप आज तक सूरजपुर को कन्या महाविद्यालय की सौगात नहीं मिल पाई। महाविद्यालय के अभाव में कई युवतियों एवं महिलाओं ने तो उच्चा शिक्षा प्राप्त करने का सपना ही तोड़ दिया।  गौरतबल है कि वर्ष 2008 में विधानसभा चुनाव से पूर्व क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह ने सार्वजनिक मंच से कई बार यह घोषणा की थी कि सूरजपुर क्षेत्र की युवतियों, महिलाओं को सुरक्षित माहौल में उच्च शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से कन्या महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी।

प्रेमनगर विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रत्याशियों ने कन्या महाविद्यालय खोलने का वादा किया गया था, लेकिन विधायक बनते ही इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने को लेकर कोई भी पहल करना भूल गये। परिणामस्वरूप जिले की महिलाओं को कन्या महाविद्यालय की सौगात नहीं मिल पाई।

कांग्रेस के विधायक खेलसाय सिंह ने भी इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर कोई रूचि नहीं दिखाई। नतीजतन आज भी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रूख करना पड़ता है।

याद है वादा, सीएम करेंगे घोषणा-रेणुका सिंह  कन्या महाविद्यालय का वादा मुझे याद है और इस दिशा में विधायक रहते पहल भी की थी। लेकिन कांग्रेस विधायक द्वारा इस महत्वपूर्ण मांग की अनदेखी की गई, जिसकी वजह से कन्या महाविद्यालय नहीं खुल पाया। विकास यात्रा के द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री कन्या महाविद्यालय की घोषणा जरूर करेंगे।

खुलना चाहिए कॉलेज सुरक्षित माहौल में महिलाओं को उच्च शिक्षा मिले इसके लिए आवश्यक है कि सूरजपुर में कन्या महाविद्यालय खोला जाये। जनप्रतिनिधियों द्वारा घोषणा तो कर दी जाती है लेकिन पूर्ण न होने से इसका खामियाजा जिले की उच्च शिक्षा की इच्छुक महिलाओं और युवतियों को उठाना पड़ रहा है। उच्च शिक्षा के लिए यहां की युवतियों को अन्यत्र जाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन की बर्बादी हो रही है साथ ही कई युवतियों को तो उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है।

  लविना लाल, प्राचार्य, इस्ट एण्ड वेस्ट मिशन हाईस्कूल सूरजपुर

सुरक्षित माहौल की आवश्यकता बदलते परिवेश में महिलाओं और छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सुरक्षित माहौल की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा के लिए अन्यत्र शहरों में जाना, वहां के माहौल में उच्च शिक्षा प्राप्त करना समय धन और अभद्र टिप्पणियां बाधक हो जाती हैं। ऐसे में उच्च शिक्षा के लिए पृथक से कन्या महाविद्यालय की स्थापना बहुत जरूरी है।

उमा सिंह सरुता, छात्रा

कॉलेज की कमी हो रही महसूस सुरक्षित माहौल में तनाव रहित होकर जिले की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए कन्या महाविद्यालय की घोषणा को पूर्ण करना अत्यंत आवश्यक है। जिला बनने के बाद कन्या महाविद्यालय की कमी ज्यादा महसूस हो रही है।

अंशु गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष लायनेस क्लब

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें