ब्रेकिंग

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

सूचना

सूरजपुर : बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Rajesh Soni

Sun, May 17, 2026

सूरजपुर। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी और ईंधन (पेट्रोल-डीजल) के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में आज शहर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय नेताओं ने कहा कि वर्तमान में देश की आम जनता महंगाई की दोहरी मार झेल रही है। एक तरफ जहां आर्थिक मंदी के कारण रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हुआ है।कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जनविरोधी नीतियां अपना रही है। राहत देने के बजाय केवल राजस्व बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पेट्रोल पंप पर आने वाले नागरिकों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बढ़ती महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह सहित मनोज अग्रवाल, हेमेंद्र गुप्ता, गैबीनाथ साहू, भावना सिंह नेताम, मधु साहू,दिनेश सोनी और बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें