ब्रेकिंग

दंतैल हाथी का आतंक: आधा दर्जन गांवों में दहशत, कई एकड़ फसलें तबाह

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बसनारा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना चौथे दिन भी जारी, चक्काजाम की चेतावनी

कागजों पर तैरते पुल: उफनती बरगा नदी में बाइक कंधे पर उठाकर 'जल सत्याग्रह' को मजबूर जनता

वादियों में बिखरी प्रकृति की अनुपम छटा,जंगलों पर धुंध की चादर, लगातार बारिश से बदला अंचल का मिजाज

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

सूचना

सुरा के सुरूर में डूबे तहसीलदार : थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

Rameshvar Vaishnaw

Wed, Aug 5, 2026

सूरजपुर। जिले के बिहारपुर में पदस्थ एक तहसीलदार की दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तहसीलदार ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए थाने के ठीक सामने खड़ी एक एसयूवी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बच गए।

​जानिए पूरी घटना

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिहारपुर में पदस्थ तहसीलदार अपनी ब्रेजा कार (क्रमांक CG 16 CR 8055) को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहे थे। नशे में चूर साहब ने थाने के सामने साइड में खड़ी एक एसयूवी गाड़ी को टक्कर मार दी।

​रौब, गाली-गलौज और फिर फरार

​टक्कर के बाद जब एसयूवी के मालिक गोरखनाथ पाठक ने आपत्ति जताई, तो नशे में धुत तहसीलदार ने अपनी प्रशासनिक पद का रोब दिखाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित के साथ विवाद किया और गाली-गलौज भी की। जब गाड़ी मालिक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराने की बात कही, तो साहब मौके से रफूचक्कर हो गए।

आदतन शराबी होने के आरोप

​स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि उक्त तहसीलदार का शराब प्रेम जगजाहिर है और उनका अक्सर सुरा-शराब से गहरा नाता रहता है। दिन के उजालों में भी नशे की धुन में तेज रफ्तार गाड़ी दौड़ाना उनकी कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।

कार्रवाई की मांग: पीड़ित वाहन मालिक गोरखनाथ पाठक ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी तहसीलदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि खाकी और खादी के बीच इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें