ब्रेकिंग

संतुष्टि का धन, कवित्री डॉ. पूनम माटिया

हत्या गिर

स्कूल के बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री, दिया सफलता का मंत्र

किसानों से ₹15 प्रति बोरी वसूली, खाते में सिर्फ ₹7 प्रति क्विंटल; जांच की मांग

रेलवे परियोजना में जमीन गंवाने के 14 साल बाद भी मुआवजा अधूरा, पीड़ित परिवार ने दी आत्मघाती कदम की चेतावनी

सूचना

आपसी रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार : हत्या गिर

Rajesh Soni

Sat, Sep 12, 2026

सूरजपुर। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मरहट्टा मनवारडांड में 11 सितंबर की रात 35 वर्षीय श्रीलाल अगरिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हफ्तेभर पहले मृतक का आनंद अगरिया से विवाद हुआ था। संदेह के आधार पर कनकनगर निवासी 35 वर्षीय आनंद अगरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें