ब्रेकिंग

स्कूल के बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री, दिया सफलता का मंत्र

किसानों से ₹15 प्रति बोरी वसूली, खाते में सिर्फ ₹7 प्रति क्विंटल; जांच की मांग

रेलवे परियोजना में जमीन गंवाने के 14 साल बाद भी मुआवजा अधूरा, पीड़ित परिवार ने दी आत्मघाती कदम की चेतावनी

पत्रकारों की सुरक्षा पर गहराता संकट: 4PM की महिला रिपोर्टरों से बदसलूकी के खिलाफ ABPSS आर-पार के मूड में

दंतैल हाथी का आतंक: आधा दर्जन गांवों में दहशत, कई एकड़ फसलें तबाह

सूचना

धान उपार्जन में हमाली भुगतान को लेकर विवाद : किसानों से ₹15 प्रति बोरी वसूली, खाते में सिर्फ ₹7 प्रति क्विंटल; जांच की मांग

Rajesh Soni

Thu, Sep 10, 2026

  • जनपद सभापति राजू गुप्ता ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

  • दस्तावेजों के सत्यापन और स्पष्टीकरण की मांग, 10 दिन में समाधान न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी

​सूरजपुर भैयाथान विकासखंड अंतर्गत दो प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में धान उपार्जन के दौरान हमाली राशि के भुगतान में कथित विसंगति को लेकर विवाद गहरा गया है। किसानों का आरोप है कि खरीदी के समय उनसे ₹15 प्रति बोरी की दर से हमाली शुल्क लिया गया था, जबकि वर्तमान में उनके बैंक खातों में मात्र ₹7 प्रति क्विंटल की दर से राशि अंतरित की जा रही है। इस भारी अंतर को लेकर कृषकों में तीव्र रोष और असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है।

​मामले को संज्ञान में लेते हुए जनपद पंचायत के सभापति राजू गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम तहसीलदार उमेश कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष प्रशासनिक जांच और किसानों की शेष हमाली राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की गई है।

नियम और शासनादेश सार्वजनिक करने की मांग

​ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि धान उपार्जन केंद्रों में तौल एवं हमाली के नाम पर किसानों से अग्रिम राशि ली गई थी। उस दौरान समिति प्रबंधकों ने आश्वस्त किया था कि शासन स्तर से राशि प्राप्त होते ही कृषकों के खातों में पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। अब मात्र ₹7 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

​किसानों का कहना है कि प्रशासन यह स्पष्ट करे कि कटौती और भुगतान का आधार किस शासकीय आदेश या विभागीय गाइडलाइन के तहत निर्धारित किया गया है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित समितियों के हमाली रजिस्टर, भुगतान पंजी, बिल-वाउचर तथा बैंक खातों का वित्तीय सत्यापन कराया जाना आवश्यक है।

प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम

​प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि 10 कार्यदिवसों के भीतर विसंगति की जांच कर किसानों की लंबित राशि का पारदर्शी निराकरण नहीं किया गया, तो प्रभावित कृषकों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

​ज्ञापन सौंपने के दौरान जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, सुलोचनी पैकरा, योगेंद्र सिंह, गयानंद राजवाड़े, शशिलता सिंह, इंद्रावती राजवाड़े, ओपी पैकरा, जुगेश्वर पैकरा और गणपत पाटिल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें