ब्रेकिंग

दंतैल हाथी का आतंक: आधा दर्जन गांवों में दहशत, कई एकड़ फसलें तबाह

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बसनारा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना चौथे दिन भी जारी, चक्काजाम की चेतावनी

कागजों पर तैरते पुल: उफनती बरगा नदी में बाइक कंधे पर उठाकर 'जल सत्याग्रह' को मजबूर जनता

वादियों में बिखरी प्रकृति की अनुपम छटा,जंगलों पर धुंध की चादर, लगातार बारिश से बदला अंचल का मिजाज

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

सूचना

कलयुगी बेटे ने ली जन्मदात्री की जान : मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

Rajesh Soni

Tue, May 12, 2026

सूरजपुर। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक मर्माहत घटना में सूरजपुर जिले की लटोरी पुलिस ने अपनी ही मां की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते 10 मई की है, जब ग्राम गजाधरपुर (दर्रीपारा) में आरोपी डिगम्बर प्रसाद चेरवा (34 वर्ष) ने अपनी 50 वर्षीय मां, श्रीमती फलेन बाई पर मसाला पीसने वाले पत्थर (लोढ़ा) से प्राणघातक हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसी शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस की पूछताछ में हत्या की चौंकाने वाली वजह सामने आई है आरोपी के पिता की पिछले वर्ष मृत्यु हो गई थी, जिसकी मुआवजा राशि को लेकर वह अपनी मां से रंजिश रखता था। मां द्वारा पैसे देने से मना करने पर वह काफी समय से नाराज था। घटना के दिन खाना मांगने पर जब मां ने उसे खुद निकालकर खाने को कहा, तो आरोपी ने गुस्से में आकर सिर पर पत्थर से वार कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पत्थर (लोढ़ा) बरामद कर लिया है। इस कार्यवाही में लटोरी चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें