ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा...पत्नी को टांगी से मारकर की थी हत्या...

Admin

Fri, Oct 4, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर- जिला एवं सत्र न्यायलय ने हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास के साथ 5 सौ रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है दरअसल यह पूरा मामला पिछले वर्ष 25 सितम्बर 2018 का है|ग्राम करंवा, फुटहाबांध पारा, चौकी लटोरी, थाना जयनगर निवासी 35 वर्षीय दुलेश्वर सिंह पिता स्व. अमरसाय सिंह ने घरेलू विवाद होने पर अपनी पत्नी संतोषी सिंह को टांगी से सिर में प्रहार कर हत्या कर दिया था। मामले की रिपोर्ट पर जयनगर पुलिस ने दुलेश्वर सिंह के विरूद्व अपराध क्रमांक 273/18 धारा 302 भादवि के तहत् पंजीबद्व किया। प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी जयनगर गोपाल धु्रव के द्वारा किया गया एवं प्रकरण में साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय सूरजपुर में पेश किया था| मामले की सुनवाई विद्धान न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूरजपुर के यहां हुई। माननीय न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुये 03 अक्टूबर 2019 को आरोपी दुलेश्वर सिंह को आजीवन कारावास और 5 सौ रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें