: वर्मी कम्पोस्ट गांवों की समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण-कलेक्टर
Fri, May 19, 2023
सूरजपुर
.
. कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के समस्त गौठानों में गोबर खरीदी की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
कलेक्टर ने बैठक बताया कि हम सभी कृषक पृष्ठभूमि के लोग हैं हमें गोबर खरीदी पर विशेष ध्यान देना है। गोबर खरीदी होगी तो पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी होगी। प्रत्येक गौठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट, नियमित गोबर क्रय करने एवं पखवाड़े में 30 क्विंटल या प्रतिदिन 2 क्विंटल खरीदी किये जाने और प्रत्येक गौठान के गोबर खरीदी की भुगतान राशि का मिलान संबंधित बैंक से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी गोठानो में गोबर खरीदी, कंपोस्ट निर्माण, उठाव, भुगतान एवं आजीविका गतिविधियों सहित गौठानों संचालित विभिन्न क्रियाकलापों की पंचायत वार विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गोबर खरीदी पश्चात् गोबर से कंपोस्ट भी बनाने के निर्देष दिये। उन्होंने बताया कि आज कैंसर के बहुत से मरीज बढ़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण फसलों और फल, सब्जियों में अधिक मात्रा में फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड का उपयोग करना है। फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड से उत्पादित चीजों को हम खाते हैं और इन्हीं सबका प्रभाव हमारे शरीर को नुकसान पहंुचाता है। आज कैंसर के जगह -जगह बड़़े अस्पताल खुल गए हैं। इसका प्रमुख कारण है। विगत 20-30 वर्षों में कैंसर के मरीज नहीं हुआ करते थे। इन्हीं सब को न्यट्रलाइज करने का सबसे उत्तम माध्यम है वर्मी कम्पोस्ट। वर्मी कंपोस्ट का अधिक से अधिक लोग उपयोग करें तथा किसानों को इसका उपयोग के लिए प्रोत्साहित भी करें। यह बड़ा संयोग है कि हमारी राज्य सरकार ने अद्भुत योजना हम सबके बीच लाकर एक अच्छा अवसर दिया है। यह हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी भी है कि हम इसको बढ़ावा दें। वर्मी कम्पोस्ट गांवों की समृद्धि के लिए महत्वपूण है। गांव में किसानों का डाटा, वर्मी कंपोस्ट की आवष्यकता की डाटा सबके पास होना चाहिए। गांव में किसानों को जितनी वर्मी कम्पोस्ट की आवष्यकता हैै उससे 3 गुना अधिक गोबर की खरीदी करना आवष्यक है। उन्होंने बैठक में बताया कि अब महिने के प्रत्येक दूसरे शुक्रवार को गोबर खरीदी की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने वन विभाग, आरईएओ एसएडीओ तथा अधिकारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के निर्देष दिये। उन्होंने बताया कि बैंक अकाउंट, आधार कार्ड, राजस्व रिकार्ड में नाम अलग-अलग हो तो अधिकारी किसानों के नाम में संषोधन करा कर इस योजना लाभ दिलाने का भी कार्य करें। इसके कारण हम जिले 29 हजार किसानों को इस योजना का लाभ नहीं दिला पा रहे है। 29 हजार किसानों को यदि 6 हजार रूपये दिलाया जाये तो हर साल जिले में किसानों को लगभग 17 करोड़ रूपये का लाभ होगा। इसी प्रकार उन्होंने जिले किसानों शत-प्रतिषत किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देष उप संचालक कृषि विभाग को दिये। केसीसी के माध्यम से भी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को मिल पाएगा। उन्होंने गिरदावरी में धान की फसल में धान तथा गन्ने की फसल में गन्ना ही दिखे ऐसी प्रविष्टि करने के निर्देष दिये। उन्होंने इस वर्ष 2000 हेक्ट. कि गन्ना के फसल का रकबा बढ़ाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला सीईओ सुश्री लीना कोसम, उप संचालक कृषि प्रदीप एक्का, क्रेडा अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव, एसडीओ फोरेस्ट, आरईएओ, एसएडीओ जिले में संचालित गौठानों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
: दिव्यांग बच्चों के मेडिकल प्रमाण-पत्र बनाने शिविर सम्पन्न...
Fri, May 19, 2023
सूरजपुर.
कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक संजय अग्रवाल तथा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला परियोजना संचालक सुश्री लीना कोसम के निर्देशन में, जिला मिशन समन्वयक शशिकान्त सिंह के मार्गदर्शन में एवं सहायक कार्यक्रम समन्वयक शोभनाथ चौबे, समावेशी शिक्षा के सहयोग से लो विजन (एलबी) टोटल ब्लाइंड (टीबी), आर्थोपेडिक इम्पेयर्ड (ओआई) सेरेब्राइलपेली (सीपी), लर्निंग डिसेबिलिटी (एलडी). मल्टीपल डिसेबिलिटी (एमडी) ऑटिज्म (एएसडी) कुछ रोग, बौनापन, एसिड अटैक्ड, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, मल्टीपेलेरोसिस, पार्किंसंस विकलांगता, हीमोफिलिया, थैलासोमिया वाले दिव्यांग बच्चों को मेडिकल सर्टिफिकेट, यू.डी.आई.डी. बनाये जाने हेतु माह अप्रैल के प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार से आज 18 मई 2023 तक जिला चिकित्सालय मेडिकल बोर्ड सूरजपुर के समक्ष जिले के सभी 06 विकासखण्डों से 206 दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं को मेडिकल बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया गया। उनमें से 123 दिव्यांग छात्र व छात्राओं को परीक्षण में पात्र पाये जाने पर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किया गया तथा 43 छात्र एवं छात्राओं को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान विकासखंड भैयाथान के ग्राम सत्यनगर की एक बालिका कुमारी रचना, पिता तेजराम का चिन्हांकन किया गया। जिसके पैरों में घुटने के नीचे अजीब सी विकृति पायी गयी है। इस हेतु जनमानस तथा कार्यालयीन सहयोग से मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में शल्य चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है। 40 छात्र व छात्राओं को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर हेतु रिफर किया गया है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिले के सभी 241 संकुलों के दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं का चिन्हांकन कर विकास खण्ड स्तर पर विकासखण्ड स्रोत केन्द्र समन्वयक को नोडल अधिकारी एवं बी.आर.पी. समावेशी शिक्षा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया था। मेडिकल बोर्ड के निर्धारित तिथि अनुसार सभी विकास खंडों के निर्धारित संकुलों में से आधे-आधे संकुलों के बच्चों को 02 दिवसों में सुविधानुसार विभाजित किया गया था। कलेक्टर महोदय के द्वारा बच्चों को विकासखण्डों से मेडिकल बोर्ड के समक्ष तक लाने तथा सकुशल वापस ले जाने हेतु चिरायु योजनान्तर्गत विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को वाहनों को उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह, मेडिकल बोर्ड अध्यक्ष, प्रभारी आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्या भूषण टोप्पो, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय साहू, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तेरस कंवर, मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. रोहित पटेल, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा गुप्ता, मनोरोग चिकित्सक डॉ० राजेश पैकरा तथा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों एवं उनकी चिरायु टीम का विशेष योगदान रहा जिसके आधार पर सभी दिव्यांग छात्र, छात्राएं एवं उनके अभिभावक जिले के दूरस्थ अंचलों से सकुशल चिकित्सा बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत हुए एवं घर को वापस गये। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विकासखण्डों के बीआरपी क्रमशः विनोद कुमार यादव, रमाकान्त नर्मदा श्रीमती राधा नन्दी श्रीमती इन्दुवती तिग्गा, प्रमोद कुमार टण्डन, किशोर कुमार मुखर्जी एवं आधारभूत साक्षरता गणितीय कौशल हेतु शासन से अनुबंधित गैर शासकीय संस्थान के सदस्य हेमसाय राजवाड़े एवं प्रदीप पटेल का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
: जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन 25 मई को...
Fri, May 19, 2023
सूरजपुर
. रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना 2023-24 के अंतर्गत कलाकारों को यथोचित प्रोत्साहन, सम्मान, पुरस्कार दिये जाने हेतु ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत, जिला स्तर में रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 मई 2023 शनिवार को अपराह्न 12 बजे से स्थल महामाया मंदिर देवीपुर में निर्धारित किया गया है। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मण्डली दल निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व सभी सदस्यों को आधार कार्ड प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।