: पटवारी पर अपराध दर्ज...नाबालिक छात्रा सहित महिला से छेड़छाड़ का मामला...
Sun, May 14, 2023
सूरजपुर. आय जाति प्रमाणपत्र बनवाने पहुचे नाबालिक सहित महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पटवारी पर अजाक पुलिस ने अपराध दर्ज किया है तो अनुभागीय अधिकारी ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है. घटना को एक सप्ताह हो गया है कई दिनों का चक्कर लगाने के बाद 13 वर्षीय नाबालिक की शिकायत पर धारा 354(क)-IPC, 3-1(w-i)-SCH, 8-CHL व महिला की शिकायत पर 354(क)-IPC, 3-1(w-i)-SCH के तहत पटवारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मानी क्षेत्र के राजस्व अधिकारी(पटवारी) सैयद मोहम्मद रजा पर आय और जाति प्रमाण पत्र बनावाने पहुचीं नाबालिग छात्रा व महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है. अजाक थाना पहुचे छात्रा व महिला ने बताया कि वे आय जाति प्रमाण पत्र बनवाने पटवारी के पास गए थे जहाँ पर उसने शरीर जांच के नाम से कपड़े उतरवाकर अपने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाया. परिजनों को जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अजाक थाना पहुचे जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी गांव वालों से दुर्भावनापूर्ण व्यवहार करता रहता था. फिलहाल महिला और 13 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज तो कर लिया है लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. बताया जाता कि पूर्व में भी ऐसी कृत्य सामने आया था लेकिन तब मामले को सेटल कर लिया गया था. इधर इस घटना के बाद एसडीएम ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है.
: घर का ताला तोड़कर गैस सिलेण्डर चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में...
Sun, May 14, 2023
सूरजपुर. घर का ताला तोड़कर गैस सिलेण्डर चोरी करने वाला आरोपी को जयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है पूरा मामला 12 मई के दोपहर को ग्राम अजबनगर निवासी बसंत सिंह का घर का ताला तोड़कर घर में रखे गैस सिलेडर को चोरी कर पल्सर मोटर सायकल के चालक रफूचक्कर हो गया था. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने धारा 454, 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर संदेही सुरेश किर्तनिया को पकड़ा गया. पूछताछ पर उसने गैस सिलेण्डरों को चोरी करना स्वीकार किया, जिसके निशानदेही पर एचपी एवं इण्डेन कंपनी का 2 नग गैस सिलेण्डर कीमत करीब 8 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी सुरेश किर्तनिया पिता कुश किर्तनिया 21 वर्ष निवासी डिगमा भगवानपुर, नेहरूनगर थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है.
: कोतवाली थाना की जिम्मेदारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे को...
Sun, May 14, 2023
सूरजपुर. पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश राठौर का स्थानान्तरण थाना प्रतापपुर करते हुए थाना प्रतापपुर के प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे को थाना प्रभारी सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया है आज निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने थाना प्रभारी सूरजपुर का पदभार ग्रहण कर लिया है। नवपदस्थ थाना प्रभारी श्री धुर्वे ने कहा कि लोगों के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग किया जाएगा। पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित की जायेगी, जनता किसी भी वक्त अपनी समस्याएं लेकर थाना आ सकते है, जिसका विधिसम्मत निराकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अधिनस्थों को आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए है। क्षेत्र में रात्रि के समय गश्त बढ़ाने के अलावा आम जनमानस के सहयोग से शहर व गांवों में बीट प्रणाली को मजबूत करने, नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही करने, किसी भी गांव में चोरी की घटना न घटे, इसकी दृष्टि से प्रभावी पेट्रोलिंग व रात्रि गश्त करने, सभी बीट प्रभारियों को समय-समय पर अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करने और इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की बैठक बुलाकर गांव की गतिविधियों से अवगत होने के निर्देश दिए है। नवपदस्थ थाना प्रभारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, क्षेत्र में किसी प्रकार की नशे की तस्करी नहीं होने देंगे, नशों की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही की जायेगी।