ब्रेकिंग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

सूचना

: पटवारी पर अपराध दर्ज...नाबालिक छात्रा सहित महिला से छेड़छाड़ का मामला...

Admin

Sun, May 14, 2023

सूरजपुर. आय जाति प्रमाणपत्र बनवाने पहुचे नाबालिक सहित महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पटवारी पर अजाक पुलिस ने अपराध दर्ज किया है तो अनुभागीय अधिकारी ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है. घटना को एक सप्ताह हो गया है कई दिनों का चक्कर लगाने के बाद 13 वर्षीय नाबालिक की शिकायत पर धारा  354(क)-IPC, 3-1(w-i)-SCH, 8-CHL व महिला की शिकायत पर 354(क)-IPC, 3-1(w-i)-SCH के तहत पटवारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मानी क्षेत्र के राजस्व अधिकारी(पटवारी) सैयद मोहम्मद रजा पर आय और जाति प्रमाण पत्र बनावाने पहुचीं नाबालिग छात्रा व महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है. अजाक थाना पहुचे छात्रा व महिला ने बताया कि वे आय जाति प्रमाण पत्र बनवाने पटवारी के पास गए थे जहाँ पर उसने शरीर जांच के नाम से कपड़े उतरवाकर अपने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाया. परिजनों को जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अजाक थाना पहुचे जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी गांव वालों से दुर्भावनापूर्ण व्यवहार करता रहता था. फिलहाल महिला और 13 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज तो कर लिया है लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. बताया जाता कि पूर्व में भी ऐसी कृत्य सामने आया था लेकिन तब मामले को सेटल कर लिया गया था. इधर इस घटना के बाद एसडीएम ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें