: बतरा में खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन...
Thu, May 18, 2023
सूरजपुर.
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा विकासखण्ड भैयाथान के खेल मैदान में छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन तथा कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भैयाथान फुलसाय मराबी के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 16 मई से 14 जून तक किया जाना है जिसका औपचारिक उद्घाटन आज मुख्य अतिथि गया प्रसाद राजवाड़े स्कूल प्रबंधन और विकास समिति अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि श्रीमती आरती पाण्डेय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सूरजपुर, शरदेन्दू कुमार शुक्ला जिला क्रिडा अधिकारी सूरजपुर गोवर्धन सिंह प्राचार्य सेजेस बतरा, बिहारी लाल जासवाल, चंदर सिंह मरकाम बीडीसी, प्रतिनिधि, आनंद सिंह आरमों, रविन्द्र सिंह पीटीआई, दिनेश पाण्डेय, उत्तम प्रसाद राजवाडे, वियय कुमार ठाकुर शिवधारी देवांगन, टेकचंद राजवाडे, घुरन राम, श्रीमती सोनामति पण्डो अन्य ग्रामीण जन तथा 42 खिलाडीयों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन हुआ। इस अवसर में मंच संचालन व स्वागत उद्बोधन गोवर्धन सिंह, स्वागत गीत दुर्गा, श्रीमती आरती पाण्डेय जी द्वारा उद्बोधन में कहा गया की ग्रामीण अंचल में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरी है प्रतिभा को निखारने की ग्रीष्म कालिन खेल शिविर का भी यही उद्देश्य है। सरवेन्द्र कुमार शुक्ला ने खिलाड़ीयों को बताया की छत्तीसगढ़ शासन खेल के प्रति संवेदनशील व युवाओं को खेल के माध्यम से कैरियर चुनने में महत्पूर्ण भूमिका निभा रही है। श्री गया प्रसाद द्वारा जन प्रतिनिधि एवं खेल अधिकारी को आभार व्यक्त करते खिलाडियों को शुभकामनाएँ प्रदान किया गया।
: समर कैम्प में बच्चों ने सीखा पौधों की महत्ता...
Thu, May 18, 2023
सूरजपुर
. जय नारायणी समर कैम्प के द्वारा बुधवार को दतिमा मोड़ शासकीय उद्यान भ्रमण का शिक्षाप्रद कार्यक्रम रखा गया, जिसमें 11 स्कूली बच्चों ने शासकीय उद्यान, दतिमा में अपने समन्वयक संदीप सिन्हा व अन्य के साथ भ्रमण कर फलदार वृक्षों के रोपण एवं रोपण हेतु आवश्यक मृदा के मिश्रण, सिंचाई प्रबंधन, साथ ही गमलों में विभिन्न फूलों व शोभायमान पौधों के रोपण की जानकारी उद्यान अधीक्षक, दतिमा आयुष मिश्रा के द्वारा सीखाया गया। आयुष मिश्रा ने आगे समझाते हुए बताया कि केवल वृक्षारोपण करना ही काफी नहीं, बल्कि उससे भी अधिक चुनौतीपूर्ण लगे हुए वृक्षों को संरक्षित करना है। इस दौरान उद्यान अधीक्षक आयुष मिश्रा द्वारा सभी नवोदित पर्यावरण रक्षक 11 स्कूली बच्चों को 11-11 नग फलदार पौधों में अमरुद, शहतूत व 11 नग फूलदार पौधे में मोंगरा के स्कूली बच्चों को उपलब्ध कराया, ताकि वे केवल जानकारी से ही नहीं, अपितु स्वयं के अनुभव से प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निर्वहन कर सकें। जय नारायणी समर कैम्प की प्रभारी श्रीमती रूबी सिंघल द्वार नित नए कार्यक्रमों द्वारा बच्चों को नई नई जानकारी और विभिन्न प्रकार के टास्क के माध्यम से उनके अंदर के टैलेंट को उभारा जा रहा है। प्रकृति से जोड़ने के लिए इस प्रकार की उद्यान विजिटिंग रखी गई ताकि बच्चों को पेड़ पौधों से जुड़ने का मौका मिल सके। प्रथम बैच के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में सभी बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाने मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता ने सर्टिफिकेट एवं पारितोषिक वितरण किया और निरंतर इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए जय नारायणी समर कैम्प को बधाई दी। यह समर कैम्प ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर सतपता में करवाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार के ड्रॉइंग, पेंटिंग, आर्ट क्राफ्ट, डांस, गेम्स और फायर लेस कुकिंग इत्यादि सिखाया जाता है।
: छात्रावासी विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन...
Thu, May 18, 2023
सूरजपुर.
जिला में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में निवासरत कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिले में कुल 55 प्री मैट्रिक छात्रावासों से 533 विद्यार्थी 10वीं एवं 14 पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों से 197 विद्यार्थी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा 10 वीं में 94 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिसमे 41 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में 93 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए जिसमे 25 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी प्राप्त किये। छात्रावासी विद्यार्थियों में कक्षा 10 वीं में मान सिंह प्री मैट्रिक बालक छात्रावास पंछीडाँड़ विकासखण्ड प्रतापपुर ने 90.16 प्रतिशत प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है तथा कक्षा 12वीं में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास बिश्रामपुर की नातिशा सिंदरी ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विभाग का नाम रोशन किया है। सभी छात्रावासों में सहायक आयुक्त के. विश्वनाथ रेड्डी के निर्देशन में बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग के साथ साप्ताहिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन अधीक्षकों की निगरानी के नियमित रूप से किया जाता था। जिसका लाभ विद्याथियों के परीक्षा परिणाम में मिला है। कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया है।