ब्रेकिंग

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

ग्रामीण पकड़ते हैं लकड़ी तस्कर, वन विभाग बाइज्जत देता है ‘ग्रीन कॉरिडोर’

सूचना

: बतरा में खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन...

Admin

Thu, May 18, 2023

सूरजपुर. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा विकासखण्ड भैयाथान  के खेल मैदान में छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन तथा कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भैयाथान फुलसाय मराबी के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 16 मई से 14 जून तक किया जाना है जिसका औपचारिक उद्घाटन आज मुख्य अतिथि गया प्रसाद राजवाड़े स्कूल प्रबंधन और विकास समिति अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि श्रीमती आरती पाण्डेय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सूरजपुर, शरदेन्दू कुमार शुक्ला जिला क्रिडा अधिकारी सूरजपुर गोवर्धन सिंह प्राचार्य सेजेस बतरा, बिहारी लाल जासवाल, चंदर सिंह मरकाम बीडीसी, प्रतिनिधि, आनंद सिंह आरमों, रविन्द्र सिंह पीटीआई, दिनेश पाण्डेय, उत्तम प्रसाद राजवाडे, वियय कुमार ठाकुर शिवधारी देवांगन, टेकचंद राजवाडे, घुरन राम, श्रीमती सोनामति पण्डो अन्य ग्रामीण जन तथा 42 खिलाडीयों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन हुआ।  इस अवसर में मंच संचालन व स्वागत उद्बोधन गोवर्धन सिंह, स्वागत गीत दुर्गा, श्रीमती आरती पाण्डेय जी द्वारा उद्बोधन में कहा गया की ग्रामीण अंचल में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरी है प्रतिभा को निखारने की ग्रीष्म कालिन खेल शिविर का भी यही उद्देश्य है। सरवेन्द्र कुमार शुक्ला ने खिलाड़ीयों को बताया की छत्तीसगढ़ शासन खेल के प्रति संवेदनशील व युवाओं को खेल के माध्यम से कैरियर चुनने में महत्पूर्ण भूमिका निभा रही है। श्री गया प्रसाद द्वारा जन प्रतिनिधि एवं खेल अधिकारी को आभार व्यक्त करते खिलाडियों को शुभकामनाएँ प्रदान किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें