ब्रेकिंग

नशीले इंजेक्शन की तस्करी के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड

भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी रही मुख्य आकर्षण, 70 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

हौसले इतने बुलंद कि सत्ता पर ही डाल दिया हाथ,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर 32 हजार की ऑनलाइन उगाही!

होटल के कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस आने से पहले ही नीचे उतार लिया शव, गहराया रहस्य

प्रकाश इंडस्ट्रीज के कथित फर्जी प्रस्ताव पर ग्रामीणों का कड़ा ऐतराज, प्रशासन संग बातचीत जारी

सूचना

: गौठान के नाम पर भारी  भ्रष्टाचार... ना गायें ना चारा ना पानी...कागजों में संचालित है गौठान...

Admin

Sat, May 20, 2023

सूरजपुर. भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल जिला मुख्यालय में प्रदेश भाजपा के आव्हान पर  आयोजित *चलबो गोठांन खोलबो पोल* कार्यक्रम के तहत शहरी क्षेत्र के सभी गोठनो में पहुंचकर वहां की आम जनता के साथ वास्तविक स्थिति का पंचनामा बनाया गया , जिसमें कार्यक्रम के मुख्य परीक्षक रामकृपाल साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वह पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहर के किसी भी गौठान में मोके पर ना तो एक भी गाय मिली, नाही  गायों के लिए पानी की व्यवस्था है, ना उनके खाने के लिए चारा की व्यवस्था है, कंही गोबर खरीदने की कोई व्यवस्था  भी नही है, प्रदेश में बैठी कांग्रेस पार्टी की भ्रष्ट भूपेश  सरकार के द्वारा गौठान के नाम पर पूरे प्रदेश में 1300 करोड़ का भारी भ्रष्टाचार  किया है। महगवां गौठान के गेट में ताला लटका मिला बाउंड्री वाल टूटा हुआ है कोई देखरेख नही है । भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल ने कहा कि  जब जिला मुख्यालय में गौवंस के लिए कोई व्यवस्था नही है तो जिले के बाकी गौठान का हाल का अंदाज लगाया जा सकता है, शहर में प्रतिदिन दुर्घटना हो रही हैं जिसमे गौवंस के साथ साथ आमजन भी अपनी जान गवां रहा है, लेकिन  नाही सरकार को कोई चिंता है और ना ही प्रशासन को , गौठान के नाम पर भ्रष्टाचार की दुकान चलाई जा रही है जो निंदनीय है।  जिला कोषाध्यक्ष व पूर्व नपा अध्यक्ष  थलेश्वर साहू ने कहा कि यह सरकार लूट खसोट करने वाली सरकार है जिला मुख्यालय में एक भी गौठान का संचालन न होना इस सरकार के झूठे प्रचार की पोल खोलता है। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने किया कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह जिला मंत्री संदीप अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा मोहिनी झा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य एचएन चतुर्वेदी वरिष्ठ नेता जगदीश गुप्ता पार्षद जियाजुल हक मंडल महामंत्री आनंद सोनी अरविंद मिश्रा उपाध्यक्ष राजेश साहू मंडल प्रभारी भोला शंकर साहू, भाजयुमो महामंत्री संस्कार अग्रवाल  भूपेंद्र साहू सत्यनारायण गुप्ता मंडल मंत्री अनिता मिश्रा,मंत्री बजरंग राजवाड़े असरफ इराकी,पप्पू सारथी संजय पांडे राहुल साहू निखिल साहू दीपक वर्मन निलेश ठाकुर अक्षय सारथी कमलेश सारथी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें