ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: कृष्णकांत साहू का एमबीबीएस में चयन

प्रवेश गोयल सूरजपुर- पम्पापुर जैसे छोटे से गांव में पल बढ़कर अपनी मेहनत और लगन से मेधावी बने छात्र कृष्णकांत साहू ने अखिल भारतीय नीट की परीक्षा में 460 अंकों के साथ सामान्य वर्ग से 364 वां रैंक प्राप्त किया है। एमबीबीएस के लिए चयनित कृष्णकांत साहू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर में अपनी आगे की शिक्षा प्राप्त करेंगे। गौरतलब है कि ग्राम पम्पापुर निवासी कालरीकर्मी राजेश कुमार साहू व श्रीमती कंचन साहू के पुत्र कृष्णकांत साहू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सूरजपुर से प्राप्त करने के बाद उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित नीट की परीक्षा की तैयारी एलेन कोटा में की थी और पहले ही प्रयास में उन्होंने सामान्य वर्ग से छत्तीसगढ़ प्रदेश में 364 वां रैंक हासिल कर एमबीबीएस में चयन होने का रास्ता साफ कर लिया। उन्होंने बताया कि आगे की शिक्षा के लिए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला है और वह चिकित्सक बनकर सूरजपुर जिले में ही स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगे। अपनी इस सफलता का श्रेय दादा जोखन राम साहू, दादी, चाचा- चाची समेत परिवार के समस्त सदस्यों और गुरूजनों को दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें