ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

जमीन फर्जीवाड़ा : भैयाथान तहसील की जमीन फर्जीवाड़ा एक और मामला..पैतृक भूमि दूसरे के नाम दर्ज हुआ,कलेक्टर से की शिकायत...

Rajesh Soni

Wed, Jun 25, 2025

सूरजपुर. जिले का भैयाथान तहसील में अजब गजब के कारनामा देखने सुनने को मिल रहा है। यहाँ पदस्थ अधिकारियों का भूमि माफियाओं से गजब का गठजोड़ देखने को मिला, जिससे कई बहुमूल्य भूमि का फर्जीवाड़ा किया गया। यहाँ पदस्थ पूर्व निलंबित तहसीलदार के कारनामे एक एक कर सामने आने लगे है। मंगलवार को जनदर्शन में भैयाथान तहसील के ग्राम कोयलारी निवासी प्रभात दुबे पहुचकर निलंबित तहसीलदार और उनके गुर्गों पर गंभीर आरोप लगाए है। कलेक्टर को दिए शिकायत में बताया गया है कि कल तक वह व उनके भाई थानेश दुबे और महेश के नाम पर पैतृक भूमि थी वह अचानक से मधुसूदन दुबे के पर दिखने लगी। यह जादुई चमत्कार कैसे हुई पता करने शिकायत लेकर तहसीलदार के पास पहुँचे तो उन्होंने रिकार्ड दुरस्त करने के लिए 20 हजार रुपयों की मांग की थी। जिसके बाद 16 जून 2025 को जनदर्शन में शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि यह उनकी पैतृक भूमि है उनके पिता जनार्दन दुबे भारतीय सेना में थे। माता पिता की मृत्यु के बाद भूमि पर उनके साथ भाइयो के नाम चढ़ा था। कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया है कि वह गरीब है और कम पढ़ा लिखा है जिसका भरपूर फायदा निलंबित तहसीलदार के गिरोह उठाये है उन्होंने पूरे मय दस्तावेजो के साथ नामजद शिकायत की है जिसमे बताए गए है कि दिनांक 25.05.2025 के पूर्व 14 पैतृक भूमि,खसरा न 140/1,133,141,206/2,332/1,186/3,186/4,241/2,32/3,490,394/1,191/1,378/2,473 पर उनके व उनके भाइयो का नाम दर्ज था, अब यह भूमि मधुसूदन दुबे के नाम पर दर्ज है। उन्होंने ने इस बावत मधुसूदन दुबे से बात की तो उन्होंने ने उनके अस्तित्व को ही नकार दिया। फिलहाल तत्कालीन तहसीलदार संजय राठौर इसी तरह की भूमि फर्जीवाड़ा के आरोप में निलंबित हुए है। लेकिन उनके गिरोह के सदस्य इस क्षेत्र में खुलकर जमीन की अफरा तफरी में जुटे हुए है।

क्या होगा इनका निदान

पीड़ित ने बताया जैसे ही उनकी भूमि का फर्जीवाड़ा हुआ वे 16.06.2025 को जनदर्शन में आवेदन दिए। उनकी पैतृक भूमि को भूमाफिया बिक्री कर सकते है इस डर से फिर से मंगलवार को जन दर्शन में शिकायत कर अतिशीघ्र न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें