ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

मांग : हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Soni

Wed, May 20, 2026

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुसमुसी के ग्रामीणों ने सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय और बड़ी पहल की है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत के 'हरिजनपारा' और वहां स्थित प्राथमिक शाला का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग की है।

​'हरिजन' शब्द पर आपत्ति और ग्राम सभा का सर्वसम्मत प्रस्ताव

​कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान समय में 'हरिजन' शब्द सामाजिक और संवैधानिक दृष्टिकोण से उचित नहीं है। अनुसूचित जाति समाज के लोग इस शब्द को गरिमा के विपरीत मानते हैं, जिससे समाज की भावनाएं आहत होती हैं। शासन और प्रशासनिक स्तर पर भी इस शब्द के प्रयोग को प्रतिबंधित किया जा चुका है। इस विषय की गंभीरता को देखते हुए कुसमुसी के युवाओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने कई दौर की बैठकें कीं। इसके बाद ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इस मोहल्ले और स्कूल का नाम बदलने का निर्णय लिया गया।

​बाबा साहेब के प्रति आस्था और सामाजिक न्याय का प्रतीक

​ग्रामीणों का कहना है कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। ऐसे में 'अंबेडकर पारा' नाम रखना केवल नाम का परिवर्तन नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, समानता और संविधान के प्रति आस्था का प्रतीक होगा। इससे आने वाली पीढ़ियों में सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता आएगी और क्षेत्र में सौहार्द बढ़ेगा।

​जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में सौंपा गया ज्ञापन

​इस प्रशासनिक कार्यवाही को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जनपद पंचायत भैयाथान के क्षेत्र क्रमांक 06 के जनपद सदस्य व वन समिति के सभापति ओमप्रकाश, ग्राम पंचायत कुसमुसी के सरपंच सहित भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति जल्द प्रदान की जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें