ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

भालू की दस्तक : रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

Rajesh Soni

Wed, May 20, 2026

सूरजपुर। जिले के भटगांव क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भोजन और पानी की तलाश में एक जंगली भालू रहवासी इलाके में घुस आया। भालू की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और करीब दो घंटे तक कॉलोनी में हड़कंप मचा रहा। स्थानीय निवासियों के अनुसार, भालू को भटगांव के शिव मंदिर और उसके आसपास के मोहल्लों में लगातार विचरते हुए देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भालू पानी और भोजन की तलाश में भटक रहा था। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर भालू की आवाजाही के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से वन अमला लगातार क्षेत्र में मुस्तैद है और भालू की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है। ​वन विभाग ने स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने, घरों के दरवाजे बंद रखने और भालू को देखने पर उसे न उकसाने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें