ब्रेकिंग

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

संतुष्टि का धन, कवित्री डॉ. पूनम माटिया

सूचना

: सड़क बिजली के लचर व्यवस्था के विरोध में SDM कार्यालय का घेराव...

बलरामपुर. जिले के शंकरगढ़ में आज जर्जर सड़क और बिजली विभाग के लचर व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाल कर एसडीम ऑफिस का घेराव किया. इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओ के साथ पुलिस की झड़प भी हुई. भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगभग 9 महीने पहले विधायक चिंतामणि महाराज ने कुसमी से लेकर राजपुर तक की सड़क की रिपेयरिंग का भूमि पूजन किया था लेकिन आज तक इसका काम पूरा नहीं हुआ है उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशन के चक्कर में सड़क नहीं बन पा रहा है वही बिजली विभाग की व्यवस्था काफी लचर है साथ ही बिजली बिल अनाप शनाप आने से लोग बेहद परेशान हैं. एसडीएम आफिस का घेराव के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट को तोड़ दिया और पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हो गई. भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर अब भी व्यवस्था नही सुधरी तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें