ब्रेकिंग

17 वर्षीय किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

शराबी पति की मारपीट से गर्भवती पत्नी का गर्भपात, सास ने थाने पहुंचकर कराई बेटे के खिलाफ FIR हुआ गिरफ्तार

वहाँ टॉवर पर चढ़ी आस: सूरजपुर में 3 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी पर अपराध दर्ज

सुरों के सरताज मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर आज: 'शाम-ए-रफी' में सजेगी यादों की महफिल, सूरजपुर में गूंजेंगे अमर नगमे

महबूब की बेरुखी से नाराज टावर पर चढ़ी प्रेमिका को उतारा गया,3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

सूचना

: हिंडालको में कार्यरत मजदूरों का आंदोलन...

बलरामपुर. 3 साल से ड्रेस जूता एवं दीपावली में बोनस नहीं मिलने से परेशान मजदूरों ने आज बलरामपुर जिले के कुसमी में संचालित हिंडालको ऑफिस का घेराव कर दिया. मजदूरों ने शहर में रैली निकाली फिर लगभग 3 घंटे तक ऑफिस का घेराव करते हुए मुख्य सड़क पर बैठ गए. गौरतलब है कि सामरी में हिंडालको का माइंस संचालित है और यहां से बॉक्साइट का उत्खनन एवं परिवहन किया जाता है. सैकड़ों की संख्या में मजदूर यहां काम करते हैं लेकिन इन्हें पिछले 3 सालों से ना तो ड्रेस मिला है और ना ही जूता मिला है इसके अलावा मजदूरों को जो बोनस दिया जाता है वह भी दीपावली में नहीं मिला. मजदूर लगातार उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सब्र बांधे हुए थे लेकिन अचानक उनके सब्र का बांध टूटा और आज भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले उन्होंने काम बंद करते हुए हड़ताल कर दिया और ऑफिस का घेराव कर दिया. मजदूरों ने कहा कि उन्होंने सितंबर महीने में ही ज्ञापन सौंपा था लेकिन उसके बाद भी हिंडालको प्रबंधन और ठेकेदार ने ध्यान नहीं दिया जिससे मजदूर परेशान हो रहे हैं. मजदूरों के आंदोलन में भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंहदेव भी शामिल हुई इसके अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेस्वरी पैकरा एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मजदूरों के साथ खड़े हुए और लगभग 3 घंटे तक उन्होंने भी कार्यालय का घेराव करते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया, उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ वे खड़े हैं और आगे भी मजदूरों के साथ है, इस तरह का बर्ताव हुआ तो यह जन आंदोलन में बदल जाएगा तो वही मामले में हिंडालको के अधिकारी पल्ला झाड़ते हुए नजर आए और नो कमैंट्स कह कर वापस लौट गए.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें