ब्रेकिंग

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

संतुष्टि का धन, कवित्री डॉ. पूनम माटिया

सूचना

: आंख निकालने वाला क्रूर पति गिरफ्तार...पत्नी की आंख निकालकर था फरार...

Admin

Mon, Aug 29, 2022


उदयपुर - पत्नी से विवाद होने पर उसकी आंख निकालकर आग में जलाने के मामले में फरार पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूरा मामला 14 अगस्त का है उदयपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी देवप्रताप पावले 14 अगस्त को शाम को पत्नी मानमति के बार बार मायके जाने की बात से नाराज होकर विवाद एवं मारपीट करने लगा इसी दौरान घर में रखे हसिया से मानमती के दाहिने आंख को दो बार मारा फिर भी आंख बाहर नहीं आया तो उंगली डालकर आंख को बाहर निकाल दिया फिर उसे आग में डाल दिया हालांकि शोर होने पर बच्चे पहुचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद परिजनों ने पीड़ित महिला को मेडिकल कालेज अंबिकापुर लेकर गए और उदयपुर थाना में परिजनों ने अपराध दर्ज कराई गई पुलिस ने 307 का अपराध कायम कर आरोपी की पतासाजी तलाश में लगी रही.आरोपी घटना के बाद फरार होकर जंगल में रहने लगा था. मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें