ब्रेकिंग

कलेक्टर मैडम का '15 दिन' का नया वादा, ग्रामीणों का '10 दिन' का अल्टीमेटम; बीच में अटका ठेकेदार का चेक

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

सूचना

: एक जुलाई से आंगनबाड़ी केन्द्रों में नये मेन्यू पर रेडी-टू-ईट एवं गर्म भोजन प्रदान किया जाएगा

Admin

Wed, May 30, 2018
बलरामपुर- प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों में हितग्राहियों को दी जाने वाली रेडी-टू-ईट, नाश्ता एवं गर्म भोजन प्रदाय की रेसिपी में संशोधन किया गया है। संशोधित निर्देशानुसार हितग्राहियों को प्रतिदिन रेडी-टू-ईट प्रदाय किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को 75 ग्राम, शिशुवती महिलाओं 150 ग्राम, 06 माह से 03 वर्ष आयु के सामान्य व मध्यम कुपोषित बच्चों को 125 ग्राम, 06 माह से 03 वर्ष आयु गंभीर कुपोषित बच्चों को 200 ग्राम, 03 वर्ष से 06 वर्ष आयु के गंभीर कुपोषित बच्चों को 75 ग्राम एवं 11 से 14 वर्ष आयु के केवल शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को प्रतिदिन 150 ग्राम रेडी-टू-ईट टेक होम राशन पद्धति से नवीन संशोधित निर्देशानुसार 01 जुलाई 2018 से दिया जाएगा।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने जानकारी दी है कि संशोधित रेसिपी के अनुसार महतारी जतन योजनान्तर्गत गर्भवती महिलाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले 03 वर्ष से 06 वर्ष आयु के सामान्य, मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को आकर्षक थाली में गर्म भोजन प्रदाय किया जाएगा। संशोधित रेसिपी मेन्यू अनुसार 02 रोटी, चावल, मिक्स दाल, रसेदार सब्जी, हरी ताजी सब्जी, फोर्टिफाइड तेल, आचार, पापड़, सलाद, मसाला एवं गुड आकर्षक थाली में 01 जुलाई 2018 से हितग्राहियों को आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रदाय किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले 03 वर्ष से 06 वर्ष आयु के बच्चों को सप्ताह में 03 दिवस नाश्ते के रूप में 50 ग्राम रेडी-टू-ईट का हलवा एवं 03 दिवस पोहा का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें