ब्रेकिंग

17 वर्षीय किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

शराबी पति की मारपीट से गर्भवती पत्नी का गर्भपात, सास ने थाने पहुंचकर कराई बेटे के खिलाफ FIR हुआ गिरफ्तार

वहाँ टॉवर पर चढ़ी आस: सूरजपुर में 3 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी पर अपराध दर्ज

सुरों के सरताज मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर आज: 'शाम-ए-रफी' में सजेगी यादों की महफिल, सूरजपुर में गूंजेंगे अमर नगमे

महबूब की बेरुखी से नाराज टावर पर चढ़ी प्रेमिका को उतारा गया,3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

सूचना

: एक माह गायब आदमी का नरकंकाल हुआ बरामद...हत्या कर खोह डाला था...4 आरोपी गिरफ्तार...जमीन विवाद बनी हत्या की वजह...

Admin

Mon, Aug 29, 2022

उदयपुर- एक माह गायब आदमी का नरकंकाल हुआ बरामद.,हत्या कर खोह डालने वाले 4 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जमीन विवाद बनी हत्या की वजह. ग्राम राईचुआ निवासी शिवप्रसाद पण्डो घर से बिना बताये गायब हो गया था परिजनों ने अपने स्तर पर पतासाजी करने में लगे थे. एक माह से ज्यादा समय होने पर कौशिल्या पण्डो  उदयपुर थाना पहुचकर शिकायत करने पर पुलिस गुम इंसान की जांच कर रही थी इसी दौरान 28 तारीख को गांव का जगत केवट मृतक की पत्नी को बताया कि शिवप्रसाद पंडो को गांव के ही चार लोग मिलकर जान से मारकर जंगल के माडा(खोह) में छिपा दिये है, पुलिस अवगत होने पर अपराध दर्ज कर जाँच विवेचना में पता चला कि घटना दिनांक को शिवप्रसाद पंडो घर में अकेला था जिसकी सूचना आरोपी चंदोरिहा पंडो के साथ बीरबल पण्डो, कैलाश पण्डो, बिझरिहा पण्डो सभी आरोपी एक राय होकर रात में शिवप्रसाद पंडो के घर जा रहे थे तभी वह गांव के तालाब के किनारे मिल गया जिसे आरोपियों ने लाठी-डंडे एवं मुक्के से मारकर हत्या कर शव को अटेम नदी के किनारे माड़ा (खोह) में डाल कर अपने अपने घर आ गए. पुलिस के समक्ष चारो आरोपियों ने जमीन विवाद एवं रोज रोज के लड़ाई झगडे से तंग आकर हत्या करना स्वीकार किया फिलहाल चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया है. पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर उपनिरीक्षक धीरेंद्रनाथ दुबे, उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह, आरक्षक देव नारायण सिंह, लाखन सिंह, अजय शर्मा, रविंद्र साहू, विजय सिंह, नगर सैनिक अपीकेश्वर दास शामिल रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें