ब्रेकिंग

कलेक्टर मैडम का '15 दिन' का नया वादा, ग्रामीणों का '10 दिन' का अल्टीमेटम; बीच में अटका ठेकेदार का चेक

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

सूचना

: छग से कांग्रेस को उखाड़कर फेंक देना है-अमित साह

Admin

Sun, Jun 10, 2018
अजय सोनी अंबिकापुर-अंबिकापुर की आम सभा में रमन सिह ने कहा की  हर एक घर में बिजली का कनेक्शन होगा, चार महीने में ये काम होगा... 6000 किमी इंटरनेट लाइन बिछ रही हैं, 9000 पंचायतों में लाभ पहुंचेगा.... शिक्षा कर्मियों का संवीलियन किया जाएगा - रमन सिंह अंबिकापुर के आम सभा में बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष  अमित साह  ने कहा की विजय से काम नहीं चलेगा, छग से कांग्रेस को मूल समेत उखाड़कर फेंक देना है. भाजपा के अलावा किसी पार्टी में दम नहीं है जो चुनाव के पहले जनता के सामने अपना हिसाब दे, राहुल गाधी पर चुटकी  - राहुल गांधी का भाषण है, कि मोदी जी ने चार साल में क्या किया, राहुल बाबा आपको हिसाब देने के लिए जरूरत नहीं है, जनता हिसाब देगी, देश की जनता आपसे चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है. 55 साल तक आपके परिवार का शासन रहा, देश में विकास क्यूं नहीं हुआ... 116 योजनाओं को मैं पढ़कर सुना रहा हूं. कांग्रेस विकास यात्रा का नहीं बल्कि छग के विकास का विरोध कर रहे हैं. पाकिस्तान के हमलों का पहले जवाब नहीं दिया जाता था, मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बचाने का काम किया है.... छग में फिर से भाजपा की सरकार को चुनें ये अपील करता हूं, भाजपा के लोगों से आह्वान करता हूं कि इस बार आसान जीन नहीं चाहिए, 65 सीटों के लक्ष्य को पार करेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें