ब्रेकिंग

कलेक्टर मैडम का '15 दिन' का नया वादा, ग्रामीणों का '10 दिन' का अल्टीमेटम; बीच में अटका ठेकेदार का चेक

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

सूचना

: जिले में बढ़ाई गई सीमाबंदी पर सख्ती... चेक पोस्टों में लगाई गई ड्यूटी

Admin

Wed, Apr 29, 2020

कृष्णा सोनी (सूरजपुर)

अम्बिकापुर- सरगुजा जिले के पडोसी जिलों सूरजपुर एवं जशपुर में कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से कलेक्टर डाॅ0 सारांश मित्तर के निर्देशानुसार जिले के सीमाओं में आगमन एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सरगुजा जिले के अंतर्जिला सीमाओं के चेक पोस्ट में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा आवागमन पर सख्ती बढ़ा दी गई है। केवल पासधारी वाहन चालकों को ही आने जाने दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में वनमण्डलाधिकारी द्वारा सरगुजा जिले के सीमा चेक पोस्ट पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जारी आदेशानुसार वनपाल शिवपूजन ठाकुर वनरक्षक राकेश कुमार सिंह , वनपाल धीरेन्द्र कुमार चैबे की अजिरमा, कालीघाट मनेन्द्रगढ़ रोड में, वनपाल दयाशंकर सोनवानी, अशोक कुमार सिन्हा एवं महेश तिग्गा की चठिरमा बनारस रोड में,  वनपाल सच्चिदानंद मिश्रा, वनपाल रामाश्रय मिश्रा एवं वनरक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा की परसा रामानुजगंज रोड में तथा वनपाल सुशील एक्का, वनपाल उपेन्द्र कुमार निगम एवं वनरक्षक दिवाकर तिरोले की ड्यूटी सरगवां प्रतापपुर रोड में ड्यूटी लगाई गई है।

जाँच करते पुलिसकर्मी


उल्लेखनीय है कि विगत दिनों सूरजपुर एवं जशपुर जिले के राहत शिविर में ठहरे श्रमिकों में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को देखते हुए सरगुजा जिले में आवागमन में सख्ती बरती जा रही है। झारखण्ड के गढ़वा जिले से सब्जी लेकर आने वाले वाहन की अनुमति को भी निरस्त कर दिया गया है तथा नवीन अनुमति पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें