ब्रेकिंग

कलेक्टर मैडम का '15 दिन' का नया वादा, ग्रामीणों का '10 दिन' का अल्टीमेटम; बीच में अटका ठेकेदार का चेक

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

सूचना

: नगर भ्रमण कर किया भिक्षाटन....11170 रुपये प्राप्त हुए... दिया जायेगा रिश्वत महामारी से पीडिता को.....

Admin

Fri, Aug 20, 2021

अंबिकापुर. भष्ट्राचार रिश्वतखोरी जैसी महामारी देश को ही नही जिले को खोखला करते जा रहा है जिला प्रशासन हो या अन्य विभाग यह महामारी सवैधानिक संस्थाओ को बदनाम कर दिया है मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पीएम रिपोर्ट के एवज में पीड़ित महिला से 50000 की मांग करने पर वह लोगो से कर्ज लेकर 12 हजार संबंधित डॉक्टर को देने पर उससे फिर से 20 हजार रुपये की मांग किया गया तभी पीएम रिपोर्ट देने की बात की. पुरे मामले की जानकारी नगर के समाजिक कार्यकर्ताओ व पत्रकारों को होने पर उन्होने अस्पताल के डॉक्टर गोले के कृत्य का विरोध करते हुए रिश्वत के रूप में ली गई रुपए को वापस किए जाने का मांग किया साथ ही धरती के भगवान कहे जाने वाले भगवान का दर्जा प्राप्त डॉक्टर के उक्त कृत्य का विरोध करते हुए डॉक्टर का लाइसेंस रद्द व गिरफ्तारी की मांग की गई.जिला प्रशासन व अस्पताल प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दी गई थी. कई समाज सेवी संगठनों ने पीड़ित महिला को रिश्वत के पैसे देने का निर्णय लिया जिसके तहत 18 अगस्त को दान पेटी लेकर नगर भ्रमण कर भिक्षाटन किया जिसमें 11170 रुपये प्राप्त हुए. जिसे गरीब पीडित महिला को दिया जायेगा. नगर में भिक्षाटन कार्यक्रम का नेतृत्व समाज सेवी संगठन संकल्प यूथ क्लब के अध्यक्ष अंकुर सिंहा,अभिमन्यु साहू, आस्था गुरुकुल समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर,सुमित ठाकुर जन स्वास्थ्य रक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुजान बिंद के अलावा आरटीआई कार्यकर्ता अभय नारायण पांडे,राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता मंच के प्रवक्ता आचार्य दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश राम बुनकर के साथ महिला पदाधिकारी यशोदा देवी बुनकर ,श्रीमती जागृति सिंह ,अनिता पैकरा , राधा सिंह मरावी ,करोंदी सिंह अन्य लोग सम्मिलित रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें