ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: नशा मुक्ति अभियान...रैली निकाल लोगों को किया गया जागरूक

Admin

Mon, Feb 6, 2023

उदयपुर. महिला उत्थान कल्याण समिति ने ग्राम सरमा में नशा मुक्ति एवं महिला हिंसा जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला उत्थान कल्याण समिति की ग्राम अध्यक्ष शांति सिंह के द्वारा नशा पान एवं महिला हिंसा के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नशा से दूर रहने की समझाइश दी गई। उपस्थित सभी महिलाओं को कहा कि हम महिला उत्थान कल्याण समिति के सदस्य हैं और हम सब महिलाओं को नशा मुक्ति जागरूकता एवं महिला हिंसा के खिलाफ सदैव तत्पर रहना चाहिए आज हमारा समाज नशे की गिरफ्त में होते जा रहा है हमें अपने समाज हित के लिए सदैव प्रयास करते रहना चाहिए उपस्थित सभी महिला एवं बच्चों को विस्तार से नशे के खिलाफ की जानकारी  प्रदान करते हुए नशा न करने की समझाइश दी साथ ही समिति के सदस्य सुखमनिया के द्वारा महिला हिंसा रोको अभियान की बातें कही गई है कही गई ।  ग्रामीण महिलाएं शराब से तो परेशान हैं ही साथ में आए दिन पति के द्वारा शराब सेवन कर महिलाओं को मारा पीटा जा रहा है यह भी अक्सर देखने को मिलता है हम सभी महिलाओं को एक साथ होकर इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए और अपने गांव को नशा से दूर रखने का प्रयास करना चाहिए। विदित हो महिला उत्थान कल्याण समिति की अध्यक्ष सरिता महंत के नेतृत्व में उदयपुर और लखनपुर ब्लॉक की हजारों महिलाएं एकजुट होकर महिला उत्थान पर कार्य विगत 3 वर्षो से लगातार करते आ रहे हैं। नशा मुक्ति कार्यक्रम में शांति सिंह, गीताबाई , अमिला, अमिता, ललिता, जीवनी बाई सुखमनीया एवं अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें