ब्रेकिंग

कलेक्टर मैडम का '15 दिन' का नया वादा, ग्रामीणों का '10 दिन' का अल्टीमेटम; बीच में अटका ठेकेदार का चेक

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

सूचना

: पिकअप ने 5 को रौंदा, नाबालिक बच्चों की हुई मौत...

Admin

Fri, Sep 22, 2023

उदयपुर. सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदमा रोड पर एक पिकअप वाहन ने कई लोगों के साथ दुर्घटना कर फरार हो गया जिसमें एक 11 वर्ष का नाबालिक बच्चे की मौत हो गई है l मामला उदयपुर के नजदीक ग्राम पुटा में शाम को कुमदेवा निवासी रामविलास अग्रवाल का पिकअप क्रमांक सीजी 15 ए 5767 के चालक के द्वारा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए ग्राम बैगापारा, सरना के जाते हुए बाइक सवार दलसाय तेज रफ्तार पिकअप से बचने के चक्कर में खेत में जा गिरा. पिकअप दो मोटरसाइकिल में रामनगर के माया सिंह पिता चेतन 24 वर्ष एवं बलू 19 वर्ष का आमने-सामने भिड़ंत होने के कारण पैर टूटने एवं गंभीर चोटें आने से हालत गंभीर हो गई मोटरसाइकिल का भी भारी नुकसान हुआ. पिकअप चालक ने कई राहगीरो को सड़क पर परेशान करते हुए ग्राम सानीबररा में गणेश विसर्जन देखकर जा रहे लक्ष्मणगढ़ के तीन बच्चों को पिंटू पिता बुदरु 18 वर्ष ठिभू पिता बुदरु 14 वर्ष विकेश पिता सोनेलाल 11 वर्ष को रौंदते हुए फरार हो गया. जिससे तीनों बच्चों का पैर कई जगहों पर टूट गया एवं गंभीर चोटे आई उदयपुर से आ रहे पत्रकार नेपाल यादव के द्वारा एंबुलेंस ना मिलने की वजह से अपनी गाड़ी स्कॉर्पियो में तीनों बच्चों को अस्पताल ले गए. युवा नेता मनीष पांडे को जानकारी मिलने पर उन्होंने उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टरो को तैयार कर मरहम पट्टी करा कर एंबुलेंस का व्यवस्था कराया गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर रेफर किया गया. जिला अस्पताल पहुंचते के साथ विकेश कुमार मौत हो गया और चार का हालत गंभीर है इधर पुलिस टीम एवं हाथी विचरण क्षेत्र में नाकाबंदी कर ड्यूटी कर रहे फॉरेस्ट की टीम के द्वारा फरार हो रहे पिकअप चालक को अफरा-तफरी में सुखरीभंडार के हनुमान मंदिर पास पकड़ा गया. मौके पर लोगो की संख्या में भीड़ जमा हो गई और विवाद की स्थिति निर्मित होने पर पहुंची पुलिस टीम ने पिकअप एवं चालक को थाने ले गई. प्रशासन नाबालिक पढ़ने वाले  बच्चे के परिवार को क्या मदद करती है और तेज रफ्तार पिकअप चालक पर क्या कार्रवाही करती हैl

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें