ब्रेकिंग

17 वर्षीय किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

शराबी पति की मारपीट से गर्भवती पत्नी का गर्भपात, सास ने थाने पहुंचकर कराई बेटे के खिलाफ FIR हुआ गिरफ्तार

वहाँ टॉवर पर चढ़ी आस: सूरजपुर में 3 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी पर अपराध दर्ज

सुरों के सरताज मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर आज: 'शाम-ए-रफी' में सजेगी यादों की महफिल, सूरजपुर में गूंजेंगे अमर नगमे

महबूब की बेरुखी से नाराज टावर पर चढ़ी प्रेमिका को उतारा गया,3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

सूचना

: भव्य कलश यात्रा...उदयपुर में प्रारंभ हुआ चार दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ...

Admin

Mon, Jan 30, 2023

उदयपुर. गायत्री शक्ति पीठ परिसर में चार दिवसीय 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ है जो कि 2 फरवरी तक चलेगा. कलश यात्रा के साथ उक्त 24 कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ है, कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। महिलाये सर पर कलश रखकर गायत्री शक्तिपीठ उदयपुर से सेंट्रल बैंक चौक, बस स्टैंड उदयपुर, स्टेट बैंक परिसर, बाजार पारा से होते हुए छठ घाट पहुंचकर कलश में जल भरकर वापस  पतरापारा से होते हुए सभी शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर वापस गायत्री मंदिर में बोए गए जौ के ऊपर कलश को विधिवत पूजा अर्चना कर रखा गया। इस दौरान लगभग एक हजार महिलाओं और पुरुषों ने इस यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा शैला नृत्य के साथ निकाली गई जिसका स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया, कलश यात्रा में शामिल माताओं बहनों के लिए पीने की पानी व्यवस्था श्रद्धालुओं द्वारा की गई। यज्ञ आयोजन के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से व्यासपीठ नंदकुमार पाण्डेय सहित 8 लोगों की टोली उदयपुर आई हुई है। मंगलवार से यज्ञ और प्रज्ञा पुराण का आयोजन 2 दिसंबर तक होगा। यज्ञ पूर्णाहुति और अतिथि विदाई गुरुवार को किया जाएगा.उक्त आयोजन को सफल बनाने  यज्ञ आयोजन समिति, व्यापारी गण, जन प्रतिनिधि गण और उदयपुर के स्थानीय नागरिक अपना सराहनीय योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें