ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: राजनांदगांव के दिव्यांग सुनील कुमार को मिला सरगुजा प्रयास विद्यालय का सहारा

Admin

Fri, Jul 20, 2018
प्रवेश गोयल अम्बिकापुर/सूरजपुर- दृष्टि बाधा और गरीबी जैसी परिस्थितियों से जूझकर अपनी षिक्षा को जारी रखने वाले सुनील कुमार की प्रतिभा लगन और मेहनत से निरंतर निखरती गई, जब उसने बारहवीं में गणित विषय लेकर 91 प्रतिषत अंक अर्जित किये और उसका चयन नेषनल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर के लिए हुआ तो शासन- प्रषासन की नजर भी सुनील पर पड़ी। सुनील के इस जज्बे को देखते हुए शासन स्तर पर आगे की पढ़ाई जारी रखने की दृष्टि से उसका चयन प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के लिए किया गया। सुनील अब शासन के खर्चे पर आगे की पढ़ाई पुरी करेगा। गौरतलब है कि राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मानपुर के छोटे कस्बे औधी का सुनील कुमार बाघमारे बचपन से ही मेघावी रहा है। सुनील ने विषम पारिवारिक स्थितियों तथा शारीरिक निःषक्तता के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी और अंततः उसका चयन नेषनल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर के लिए हुआ है। सुनील के एक आंख की बचपन से ही रोषनी कम थी, किन्तु उसने पूरी दृढ़ता और मनोयोग के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। उसका चयन प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के लिए हुआ तथा षिक्षा सत्र 2017-18 में उसने गणित विषय से 91 प्रतिषत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की। सुनील के पिता मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सुनील के परिवार में उसकी माँ और एक छोटा भाई है। परिवार की गरीबी के बावजूद सुनील ने अपनी पढ़ाई में पूरा ध्यान दिया और एक अच्छा मुकाम हासिल किया। अन्य विद्यार्थियों को भी सुनील के जज्बे से प्रेरणा लेते हुए कठिन परिस्थितयों के बावजूद अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ते रहने का प्रयास करना चाहिए। सतत् परिश्रम एवं लगन से निष्चित ही सफलता प्राप्त होती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें