ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: सरगुजा छत्तीसगढ़ का मस्तिष्क है,कांग्रेस ने 60 साल में सरगुजा का विकास नहीं किया

Admin

Sun, Jun 10, 2018
मग्रेंद्र सिंह  अंबिकापुर. विकास यात्रा के तहत आज मुख्यमंत्री रमन सिंह ने यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने यहां कहा सरगुजा छत्तीसगढ़ का मस्तिष्क है. इस माथे पर तिलक करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिकापुर आये हैं. मुख्य़मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि  कांग्रेस ने 60 साल में सरगुजा का विकास नहीं किया. बीते 14 साल में सरगुजा ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है. सरगुजा अंचल से भूख का दाग मिट गया है. 3 हजार करोड़ से अधिक की सड़कें बनी है, 1 रुपये किलो गरीबों को चावल मिला. आने वाले 4 महीनों के भीतर सभी घरों में बिजली पहुँच जाएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द हमारी सरकार प्रदेश के 9 हजार पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने जा रही है. जल्द प्रदेश में 50 लाख स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे. इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का भी जिक्र किया! मुख्यमंत्री डॉं . रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा कर दी है। शीघ्र ही मंत्रिमंडल की बैठक लेकर जल्द ही इसकीआधिकारिक घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अंबिकापुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम गरीबों को 50 हजार स्मार्ट फोन बांटेंगे। आप मुख्यमंत्री से सीधे हैलो-हैलो कर सकते हैं। 37 लाख परिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का ईलाज हो सकेगा। यह प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना है। उनके आशीर्वाद से अब गरीबों को ईलाज के लिए पैसों की चिंता करने की जरुरत नहीं है। आज अमित शाह के नेतृत्व में हम देश के 20 राज्यों में भाजपा की सरकार बना चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अंबिकापुर की सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है. अमित शाह ने कहा – राहुल बाबा हमसे 4 साल का हिसाब मांग रहे हो,हम पल – पल का और पाई – पाई का हिसाब देंगे. लेकिन आपको तो 4 पीढ़ी का हिसाब देना है. दो दिनी प्रवास पर अंबिकापुर आए अमित शाह ने यहां रोड भी किया. रोड शो के बाद भीड़ भरी सभा को संबोधित करते हुए भाजपाध्यक्ष ने कहा – भाजपा सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है कि सर झुकाना पड़े,भीड़ देखकर कह सकते हैं छत्तीसगढ़ में चौंथी बार सरकार बनेगी.लेकिन जीत इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि कांग्रेस समूल उखड़ जाए. 55 साल कांग्रेसियों ने सूख भोगा और क्या किया? कांग्रेस विकास का विरोध कर रही है. छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने अनाज उत्पादन इतना किया कि धान कटोरा अब धान का पीपा हो गया है. नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पाकिस्तान में घूसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने जवानों का बदला लिया.भाजपा सरकार जब तक रहेगी आरक्षण जारी रहेगा. अमित शाह ने कहा कि भाजपा वर्ष 2022 तक सभी को घर देगी. अभी तक 1 करोड़ लोगों को घर बनाकर दे चुके हैं

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें