ब्रेकिंग

कलेक्टर मैडम का '15 दिन' का नया वादा, ग्रामीणों का '10 दिन' का अल्टीमेटम; बीच में अटका ठेकेदार का चेक

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

सूचना

: हाथियों के दल ने फसलों को रौंदा,खड़ी फसल पर आंसू बहाने मजबूर किसान... 

Admin

Wed, Sep 25, 2024

सौरभ द्विवेदी

उदयपुर. वन परिक्षेत्र उदयपुर में हाथियों का आतंक जारी है 08 सितंबर से 12 हाथियों का दल क्षेत्र में विराजे हुए है और किसानो का फसल को नुकसान पंहुचा रहे है. बीते मंगलवार की रात ग्राम रामनगर में हाथियों का दल शाम होते पहुंचा और किसानो के धान सहित अन्य फसलों को आहार बनाकर बर्बाद कर दिया हालाकि ग्रामीणों ने टार्च मोबाइल,पटाखा,साउंड चोगा से फसल को बचाने की असफल कोशिश किये. इस तरह की कोशिश पर हाथी उग्र होकर लोगों को दौड़ाता भी था. वन अमला की टीम प्रतिदिन दो वाहनों से अलग अलग चौक चौराहों पर बेरिकेटिंग, रोड बंद ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर  पहुंचाने भेजने की कोशिश करते रहे साथ ही हाथियों के नजदीक नही जाने, हाथियों को नहीं छेड़ने की समझाइश देते रहे पर ग्रामीण मानने को तैयार ही नहीं हुए। सब हाथियों के अगल बगल टार्च लेकर दौड़ते रहे इससे उग्र होकर हाथियों ने किसानों की फसलों को बुरी तरह रौंद डाला। रामनगर के माझी राम टेकाम, धन साय टेकाम, फेकू राम सरोटिया,परस राम, श्याम लाल सरोटिया, रामदेव राजवाड़े, चैतू बारगाह, जीतन पंडो, रंगलाल पंडो,नदु पंडो,सदम, अवधेश सरोटिया,  ग्राम फुनगी के अशोक पैकरा, रामप्रसाद पैकरा, तिलक पैकरा,सुखराम,शिवकुमार, धोबी, धर्मेश की धान मक्के की फसल बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें