ब्रेकिंग

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

संतुष्टि का धन, कवित्री डॉ. पूनम माटिया

सूचना

हत्या : शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार...

Rajesh Soni

Tue, Jan 6, 2026

उदयपुर. सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुटा जूनापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार पति इंजोर साय मझवार का शराब पीकर पत्नी नईहारो मझवार से अक्सर विवाद करता रहता था। सोमवार की रात करीब 12 बजे आपसी विवाद के दौरान पति ने पत्नी का लाठी-डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी, ऐसी आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इंजोर साय शराब का आदी था और नशे की हालत में पत्नी एवं बच्चों के साथ आए दिन मारपीट करता था। पूर्व में भी आरोपी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जा चुका है। मृतिका के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। घटना के दिन छोटी पुत्री पूनम छेरता मनाने ग्राम जीवलिया गई हुई थी, जबकि पुत्र अनिल पड़ोस में अपने रिश्तेदार के घर सोने गया हुआ था। हत्या की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया। शव का पोस्टमार्टम सीएचसी उदयपुर में कराया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें