ब्रेकिंग

दंतैल हाथी का आतंक: आधा दर्जन गांवों में दहशत, कई एकड़ फसलें तबाह

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बसनारा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना चौथे दिन भी जारी, चक्काजाम की चेतावनी

कागजों पर तैरते पुल: उफनती बरगा नदी में बाइक कंधे पर उठाकर 'जल सत्याग्रह' को मजबूर जनता

वादियों में बिखरी प्रकृति की अनुपम छटा,जंगलों पर धुंध की चादर, लगातार बारिश से बदला अंचल का मिजाज

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

सूचना

भक्ति : श्री श्याम गुणगान का भव्य आयोजन...

Rajesh Soni

Tue, Jan 6, 2026

उदयपुर. उदयपुर शहर में तृतीय श्री श्याम गुणगान का भव्य आयोजन बुधवार को होगा। जिसमें पप्पू महाराज जी के पावन सानिध्य में बाबा श्याम की पूजा-अर्चना का शुभारंभ होगा। इसके बाद भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में बाबा श्याम का अलौकिक दरबार, सुरेश राजस्थानी (रायपुर) द्वारा मनमोहक श्रृंगार, इत्र वर्षा, छप्पन भोग और श्याम रसोई मुख्य आकर्षण रहेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक विनय अग्रवाल (रायपुर), सुरेश राजस्थानी (रायपुर), साक्षी अग्रवाल (जयपुर) और ऋतुराज (कोरबा) अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। आयोजनकर्ताओं श्यामदिवाने (भगवाधारी) ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें