ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

: अध्यक्ष पद के लिए महिला नेत्रियां कर रही दावेदारी, आधा दर्जन से अधिक नाम सामने आए... किसे मिलेगा टिकट..?

Admin

Sat, Jan 18, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.   नगरीय निकाय के आरक्षण बाद अध्यक्ष पद प्रत्याशियों के नामों की हलचल तेज हो गई है।सम्भावित दावेदारो के नामो की चर्चा भी शुरू हो गई है।नए आरक्षण रोस्टर के अनुसार इस बार सूरजपुर नगर की अध्यक्ष की कमान पिछड़ा वर्ग महिला के हाथों में होना है।महिला आरक्षण से कई सूरमाओं को बड़ा धक्का लगा है जो दावेदारी का सपना संजोय हुए थे। फिलहाल अब नए समीकरण के साथ चुनावी जंग होने के आसार है।नए महिला दावेदारो के जो नाम सामने आ रहे है भाजपा में अब तक आधा दर्जन से अधिक महिला नेत्रियों ने अपनी प्रतिभा बताई है।जिसमे बड़कापारा की देवमुनिया साहू ने भी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी को बताया है कि वे 2000 से पार्टी के लिए समर्पित है।साहू समाज मे उनकी पैठ है आदि आदि बाते बता कर दावेदारी को पुख्ता कर रही है।इसी तरह बाजारपारा की अंजू सोनी भी खुद को पार्टी का निष्ठावान बताते हुए आरएसएस से जुड़े होने व पार्टी में अनेक काम करने का दावा कर रही है। वे प्रेमशंकर सोनी की पत्नी है। तो वही श्रीमती देवंती साहू है जिनके पति पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके है। संजू सोनी भी ताल ठोक रही है| इसके अलावे कांग्रेस की महिला नेत्री भी दावेदारी में पीछे नही है। जिसमे कुसुमलता लता राजवाड़े,नवापारा की रिंकी सोनी है कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद गेबिनाथ साहू भी अपने पुत्र वधु पूजा साहू के लिए सक्रिय है।पार्टी किस नाम पर मुहर लगाती है यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा पर जब तक यह तय नही होता तब तक महिला नेत्रियों की सक्रियता बनी रहेगी। बहरहाल पार्टी किस पर भरोसा जताती है यह देखना दिलचस्प होगा तो वहीं कई ओर चेहरे भी सामने आ सकते है जिनके नाम अभी गुमशुदगी में है। फिलहाल नपा की कमान के लिए अब पार्टी लाइन पर जदोजहद शुरू होगी जो आचारसंहिता लगने तक जारी रह सकती है। बीते कार्यकाल में नपा में कांग्रेस का दबदबा है जिसे बरकरार रखने की चुनौती होगी तो दुसरीं ओर भाजपा को कुछ ऐसे चेहरों के साथ मैदान में उतरना होगा कि कांग्रेस को पछाड़ सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें