ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: ओडीएफ घोषित..शौचालय अधूरा

Admin

Sun, Jun 24, 2018

रमेश गुप्ता

बिहारपुर-सूरजपुर जिला के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के खास ग्राम पंचायत बिहारपुर में ही आधा शौचालय पूर्ण है और आधा शौचालय अपूर्ण है लेकिन इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत के द्वारा पूर्ण बताया जा रहा है जबकि ग्राम पंचायत बिहारपुर के चौका पारा में करीबन 50 शौचालय आधा अधूरा पड़ा हुआ है स्पष्ट देखने को मिल रहा है और इसकी सूचना ग्रामवासी ने कई बार पंचायत को दी लेकिन इसके बावजूद यह शौचालय नहीं  बनवाया जा रहा है जबकि यह शौचालय ग्राम पंचायत के द्वारा स्वयं आधा अधूरा बना कर छोड़ा गया है और कागजों में पूर्व बताया जा रहा है जिस पर ग्रामवासी ने  काफी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं ग्राम वासियों का कहना है कि अगर यह शौचालय पूर्ण नहीं कराया गया तो हम लोग आन्दोलन करेंगे क्योंकि ग्रामवासी ने इसकी लिखित शिकायत जनपद पंचायत सीईओ को कई बार की है लेकिन इसके बावजूद भी यह शौचालय नहीं बनवाया जा रहा  है तो वही ग्राम पंचायत की दबंगई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ग्राम वासियों का कहना है कि पंचायत सचिव नर्मदा पाठक को आधा अधूरा शौचालय को पूर्ण करने के लिए कई बार कहा गया लेकिन सचिव  के द्वारा बोला जाता है कि यह शौचालय नहीं बनेगा, जो बना वह बन गया अब नहीं बनेगा इसके बावजूद भी ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत से यह बात भी कही की अगर पंचायत नहीं बनवा पा रही है तो जो आधा शौचालय  है उसका पैसा ग्राम पंचायत काट कर के  जो पैसा बचा हुआ है उसको हितग्राही को दे दे तो यह शौचालय हितग्राही स्वयं बना लेती लेकिन हितग्राही को ना तो पैसा दिया जा रहा ना बनवाए जा रहे है जिससे ग्रामवासी ग्राम पंचायत बिहारपुर पर काफी परेशान हैं!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें