ब्रेकिंग

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

संतुष्टि का धन, कवित्री डॉ. पूनम माटिया

सूचना

: चांदनी बिहारपुर के जंगलों में 25 जंगली  हाथियों ने 1 सप्ताह से डाला डेरा

एक दर्जन से अधिक किसानों का जंगली हाथियों ने फसल किया चौपट।   
 चांदनी बिहार पुर क्षेत्र में थम नहीं रहा है हाथियों का आतंक
पप्पू जायसवाल बिहारपुर
सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र बिहार पुर के जंगलों में आजकल 25 जंगली हाथियों ने पूरे 1 सप्ताह से डेरा डाला हुआ है जिसके वजह से लगभग 1 दर्जन से अधिक किसानों के धान का फसल रौंदकर  और खाकर चौपट कर दिया है
ग्रामीणों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम रसोंकी व जुडवनिया के जंगलों में लगभग पूरे 1 सप्ताह से 25 जंगली हाथियों का दल आकर डटा हुआ है जो शाम होते ही गांव में किसानों के लगे धान की फसल में उतर जाते हैं व पूरी रात धान के फसल को खाते हैं व रौंदकर  चौपट कर देते हैं हाथियों का उत्पात इस कदर फैला हुआ है ग्रामीण रात को निकलने से भी डरते हैं जिसके वजह से ग्रामीणों  के जान जोखिम का खतरा बना हुआ है
 
बीते पिछले हफ्तों से हाथियों ने ग्राम रसोंकी के किसान गिलन सिंह। मनोहर सिंह अजमेर सिंह कृष्णा धर्मपाल सिंह  रामविशाल  मंगल सिंह अंबिका सिंह सागर सिंह राम सिंह नरेंद्र सिंह व ग्राम जुड़वनिया के किसान जगबंधन गुर्जर शिवकुमार खेरवार विपतर सिंह राजबहादुर खेरवार सहित  एक दर्जन से अधिक किसानों की धान के फसल को  खा कर नष्ट कर दिया है
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान का फसल तैयार होते ही हाथियों का आगमन शुरू हो गया है व किसानों के फसल लगातार बर्बाद कर रहे हैं लेकिन इन सब के बावजूद भी अभी तक वन विभाग की तरफ से कोई खास पहल नहीं की गई है वन विभाग सुस्त पड़ा हुआ है व इधर किसानों के फसल रोज के रोज बर्बाद हो रहे हैं वहीं गुरु घासीदास पार्क में हाथियों ने अपना डेरा डाला हुआ है ना तो अभी तक पार्क के अधिकारियों का पता है ना ही जंगल विभाग के अधिकारियों का कोई अता पता है
गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान पार्क के बीट गार्ड संतोष दुबे का कहना है कि ग्राम रसोंकी में हाथियों द्वारा नुकसान किए गए फसल का मौके पर पहुंचकर कागजी कार्यवाही किया गया है और इन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें