ब्रेकिंग

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

सूचना

: पुलिस की प्रताडना उचित ईलाज के अभाव मे आखिरकार आरक्षक की हुई मौत

Admin

Sat, Jun 23, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर-पुलिस की प्रताडना उचित ईलाज के अभाव मे आखिरकार आरक्षक की हुई मौत,आरक्षक का नाम विवेक एक्का है जो मलेरिया बुखार से पिडित था,मृतक ने पुलिस लाईन के सुबेदार से ईलाज के लिये छुटटी भी मांगा पर सुबेदान ने नही दी जिससे आज उसकी मौत हो गई है! सूत्रों के मुताबिक विवेक एक्का आरक्षक क्रमांक 486 विगत एक माह से था मलेरिया बुखार से था बीमार,वह 20 तारिख को पुलिस लाईन मे आकर आमद भी दिया पर उसे एसपी कार्यालय भेज दिया गया,कल उसकी तबियत खराब होने पर सुबेदार से उसने हास्पीटल मे भर्ती होने को कहा पर उसे हास्पीटल नही भेजा गया जिससे आज उसकी मौत हो गई,फिलहाल मृतक विवेक का शव उसके गृह नगर अम्बिकापुर भेज दिया गया है! अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मेघा टेंभुरकर ने बताया कि पुलिस परिवार को दी जाने सहायता 50 हजार की राशी मृतक के परिजनो को दिया गया है! गौरतलब है कि इन दिनो पुलिस परिवार की महिलाओ ने जवानो की सुविधा विस्तार को लेकर मोर्चा खोल रखा है साथ ही सूरजपुर जिले के पुलिस के आला अधिकारी पुलिस परिवार के महिलाओ के धरना रैली आंदोलन को विफल करने के लिये तरह तरह के हथकडे अपना रही है तो वही आचानक पुलिस प्रताडना से आरक्षक विवेक एक्का की मौत पर पुलिस परिवार का रायपुर में 25 तारीख को होने वाला धरना प्रदर्शन आंदोलन कही उग्र ना हो जाये!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें