ब्रेकिंग

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

संतुष्टि का धन, कवित्री डॉ. पूनम माटिया

सूचना

: भाजपा के वरिष्ठ नेता कर रहे स्मार्ट फोन योजना की मानिटरिंग, कहा कोई भी पात्र हितग्राही न बचे सबकों मिले मोबाईल

प्रवेश गोयल सूरजपुर- प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी संचार क्रांति योजना को लेकर जिला मुख्यालय सूरजपुर के हितग्राहियों में गजब का उत्साह है, वितरण केन्द्र मंगल भवन में तो मोबाईल तिहार नाम के अनुरूप त्यौहार जैसा ही माहौल बना हुआ है। लोगां के उत्साह को देखते हुए अब इसकी योजना की मानिटरिंग आला अधिकारियों के साथ- साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी वितरण केन्द्र पहुंचकर करने लगे हैं। गुरूवार को वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल अग्रवाल ने नपाध्यक्ष थलेश्वर साहू एवं उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल के साथ सूरजपुर वितरण केन्द्र पहुंचकर योजना की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गौरतलब है कि शहर के सभी 18 वार्डां के चयनित हितग्राहियों को मोबाईल का वितरण 5 अगस्त से निरंतर किया जा रहा है, अब तक वार्ड क्रमांक एक से लेकर वार्ड क्रमांक 14 तक के 1100 से भी अधिक हितग्राहियों को मोबाईल का वितरण किया जा चूका है, प्रथम चरण में सूरजपुर शहर के चयनित 1665 हितग्राहियों को मोबाईल वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मोबाईल तिहार में प्रतिदिन हितग्राहियों की भीड़ पहुंच रही है और नगर पालिका की टीम और जनप्रतिनिधियों ने मोबाईल वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने गुरूवार को मंगल भवन में वार्ड क्रमांक 13 और 14 के हितग्राहियों को मोबाईल वितरण किया। इस दौरान नपाध्यक्ष थलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सीएमओ घनश्याम शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मुकेश गर्ग, एल्डरमेन राजू देवांगन, पार्षद राजेश साहू, किरण खेस, राजेश सोनवानी, उपयंत्री आलोक चक्रधारी, मोनिका प्रसाद, परियोजना प्रबंधक विनित साहू व अन्य उपस्थित थे। उन्हांने वार्डवार बीपीएल सूची और अब तक वितरित किये गये मोबाईल फोन का विवरण लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि पात्रता रखने वाले वंचित हितग्राहियों के घर जाकर आवेदन प्राप्त करे और हर पात्र व्यक्ति को मोबाईल योजना का लाभ मिले ऐसी कोषिष करनी चाहिए। छूटे हितग्राहियों का भरा जा रहा है फार्म संचार क्रांति के दायरे में आने वाले गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के सदस्य जो इस योजना का लाभ लेने में चूक गये हैं, उनके द्वारा मंगल भवन में प्रतिदिन आवेदन पत्र जमा किये जा रहे है। इस कार्य में संबंधित वार्ड के पार्षद, एल्डरमेन और नगर पालिका की टीम उनका सहयोग कर रही है। इन्हें द्वितीय चरण में स्मार्ट फोन वितरित करने की बात कही जा रही है। मोबाईल बांटने की बेहतर व्यवस्था मंगल भवन में हो रहे मोबाईल वितरण की व्यवस्था काफी चूस्त- दूरूस्त है, नगर पालिका की टीम के साथ वितरण एजेंसी और जनप्रतिनिधियों के मध्य बेहतर ताल मेल होने से वितरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। हर कार्य के लिए अलग टेबल की व्यवस्था और उस टेबल पर हो रहे गंभीरता पूर्वक समाधान से हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। प्रतिदिन मंगल भवन में एहतियात सुरक्षा हेतु पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। वितरण स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सहायता केन्द्र भी स्थापित किया गया है जो हितग्राहियों को मोबाईल दिलाने से लेकर मोबाईल संबंधी तकनीकी जानकारी देने का काम कर रहे हैं। मोबाईल वितरण से ठप हुआ नपा का प्रशासनिक काम-काज विगत 5 अगस्त से आगामी 12 अगस्त तक चलने वाले इस मोबाईल तिहार में नगर पालिका का समूचा अमला लग गया है, परिणाम स्वरूप नगर पालिका नियमित रूप से होने वाले प्रशासनिक काम काज पूरी तरह से ठप हो गये है। अधिकारी से लेकर लिपिक तक मोबाईल तिहार में ही लगा हुआ है। खुद नगर पालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल और नपा सीएमओ घनश्याम शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का भी अधिकांश समय मंगल भवन में ही व्यतीत हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें