ब्रेकिंग

सूरजपुर जिला जेल में आरसेटी का कौशल प्रशिक्षण संपन्न, 35 बंदियों ने सीखा अगरबत्ती व साबुन निर्माण

खड़गवां में ज़मीन हड़पने का बड़ा फर्जीवाड़ा, विधवा महिला ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का चाबुक, अवैध रेत ले जा रहे 4 हाईवा जब्त

कांग्रेस का 'हल्लाबोल', वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के समीप जंगली जानवरों का आतंक, दिनदहाड़े बकरे का शिकार करने से ग्रामीणों में दहशत

सूचना

राम मंदिर चंदा विवाद : कांग्रेस का 'हल्लाबोल', वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Rajesh Soni

Mon, Jul 13, 2026

सूरजपुर। अयोध्या में राम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और 'चंदा चोरी' के आरोपों को लेकर सूरजपुर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज शहर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस (ग्रामीण) के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप पैदल मार्च निकाला। ​कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पार्टी कार्यालय से अग्रसेन चौक तक विरोध रैली निकाली और वहां पहुंचकर केंद्र सरकार तथा मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए देशवासियों ने अपनी गाढ़ी कमाई से जो श्रद्धापूर्वक चंदा दिया था, उसका दुरुपयोग किया गया है। जमीन खरीद-फरोख्त में सामने आई कथित अनियमितताओं को पार्टी ने आस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया है।कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेंगे और 'चंदा चोरी' के इस कथित महाघोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष जफर हैदर, महामंत्री मनोज अग्रवाल, हेमेंद्र गुप्ता, विष्णु कसेरा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू, नीरज तायल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें