ब्रेकिंग

जिला कांग्रेस ने कसी कमर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती के लिए बनाई रणनीति

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

सूचना

सूरजपुर : जिला कांग्रेस ने कसी कमर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती के लिए बनाई रणनीति

Rajesh Soni

Tue, Jul 7, 2026

सूरजपुर।जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक स्थानीय सेवाकुंज में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से 'संगठन सृजन अभियान' के तहत आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के निष्कर्षों और शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बूथ स्तर तक सक्रिय होगी पार्टी

​बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी की प्राथमिकता संगठन को धरातल पर मजबूत करना है। निर्णय लिया गया कि जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के साथ-साथ 'बूथ स्तर' पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कांग्रेस का लक्ष्य पार्टी की विचारधारा और जनहित की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। कार्यकर्ताओं से आगामी सदस्यता अभियान को गति देने और जनसंपर्क को व्यापक बनाने का आह्वान किया गया।नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान

​कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष और कांग्रेस समर्थित पार्षदों का भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस परिवार की ओर से नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अंशुल गोयल तथा पार्षदो में चंदन सिंह, हर्ष दनौदिया, विमला सिंह, बिजेंद्र सिंह, संतोष जायसवाल, दीपमाला सोनी एवं अहमद वाहिद को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने जनप्रतिनिधियों से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और नगर के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया। बैठक में जिलाध्यक्ष शशि सिंह, पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े सहित सुभाष गोयल, संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, नरेंद्र जैन, अशोक जगते, विद्यासागर सिंह, अनिल गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, नवीन जायसवाल, अजित यादव, त्रिभुवन सिंह, बिहारी कुलदीप, संजय सोनी, जितेंद्र दुबे, लवकेश गुर्जर, प्रदीप राजवाड़े, प्रदीप साहू, महेंद्र साहू, वेद प्रकाश मिश्रा, जगतलाल आयाम, रामकुमार बंछोर, अभिषेक श्रीवास्तव, चंद्रदत्त दुबे, हेमलता राजवाड़े, बबिता गुप्ता, लिली राजवाड़े, जरीना सुल्ताना, आनंद कुँवर, विमला सिंह, तुलसी सिंह, कमल यादव, गीता पूरी, वीणा शर्मा, रश्मि शर्मा, छंदा श्री, विमला सिंह, दीपमाला सोनी, दिव्या तांजे, प्रवेश गोयल, अंशुल गोयल, रामलाल सोनी, केबी सिंह, परमेश्वर राजवाड़े, अविनास साहू, कमलेश दुबे, संदीप शर्मा, असकरण गुप्ता, शक्ति ठाकुर, शान्तु डोसी, गिरधारी साहू, अजय सोनवानी एवं पारस राजवाड़े सहित जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें