ब्रेकिंग

बैंगलोर में कैद बिहारपुर की छात्रा को वापस लाने NSUI ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन..

प्रशासन मौन, दिन-रात जारी अवैध परिवहन

धान खरीदी केन्द्रो मे बड़े सेठ, साहूकारो की साठगांठ,भौतिक सत्यापन में कई धान उपार्जन केंद्रों पर हजारों बोरी धान गायब.

मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों ली समीक्षा बैठक..

पहुचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,लोक कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां..

सूचना

ग्रामीणों का धैर्य टूटा : बिहारपुर क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी...

Pappu Jayswal

Tue, Dec 9, 2025

सूरजपुर. सूरजपुर ज़िले के दूरस्थ वनांचल बिहारपुर क्षेत्र में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई ग्राम पंचायतों में महीनों से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अव्यवस्थित हो गया है। ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों ने अब सामूहिक रूप से आवाज़ बुलंद करते हुए अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल की घोषणा कर दी है। इसी संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी को औपचारिक आवेदन देकर सूचित किया है। ज्ञापन में बताया गया है कि बिहारपुर क्षेत्र के कई गांव जिनमें प्रमुख रूप से कोल्हुआ,महुली, करौटी ए, खैरा, मोहरसोप, कछिया, उमझर, खोहिर, रामगढ़, रसोकी लंबे समय से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि कभी कई-कई दिनों तक बिजली नहीं आती, तो कभी रातभर अंधेरा छाया रहता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं विद्यार्थी है जिनकी पढ़ाई ठप्प होकर रह गई है। किसानो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिन्हें सिंचाई कार्य और कृषि उपकरण चलाने में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या इतनी गंभीर है कि रात में अंधेरे के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार हाथी और भालू के गांव में आकर तहलका मचा देते है। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। कई बार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं होने से ग्रामीण का गुस्सा फूट पड़ा है। ज्ञापन में उल्लेख है कि ग्रामीणों और प्रतिनिधियों ने कई बार प्रशासन एवं विद्युत विभाग को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस वजह से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि“बार-बार आवेदन करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब हमारे पास शांतिपूर्वक धरना देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तावित धरना 15 दिसंबर को तहसील ग्राउंड बिहारपुर में होगी जिसकी तैयारियां की जा रही है। शांतिपूर्ण धरना व अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर ग्रामीण समुदाय का कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण होगा, जिसका उद्देश्य केवल स्थायी बिजली बहाली की मांग को मजबूती से उठाना है। ज्ञापन में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें गजमोचन सिंह सरपंच संघ अध्यक्ष ब्लॉक इकाई ओडगी,जीतेन्द्र साकेत अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस बिहारपुर, ई.आर. लक्ष्मण जायसवाल जिला अध्यक्ष, पंचायत जन सेवा समिति,तुलसी जायसवाल उप सरपंच अवन्तिकापुर सहित अन्य जान प्रतिनिधि है।

आशा की किरण..

जन प्रतिनिधियों ने कहा कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि "जनजीवन से जुड़ा हुआ संघर्ष" है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन सुनेगा आवाज़। तो वही बिहारपुर क्षेत्र के निवासी आशा कर रहे हैं कि इस बार उनकी आवाज़ प्रशासन तक प्रभावी रूप में पहुँचेगी और क्षेत्र को स्थायी बिजली समाधान मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में विश्वसनीय बिजली आपूर्ति बहाल हो जाती है, तो शिक्षा, खेती और स्थानीय अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें