ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

हड़ताल : तहसीलदार काम बंद कर हड़ताल पर बैठे, तहसील कार्यालय के कामकाज ठप्प...

Rajesh Soni

Mon, Jul 28, 2025

सूरजपुर. जिले के तहसीलदारो के हड़ताल में चले जाने से तहसील कार्यालयो का कामकाज ठप्प हो गया है।जिले सहित प्रदेश के राजस्व अफसर अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से धरने पर बैठ गए हैं। आज से 30 जुलाई तक तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने अपना काम छोड़कर हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। उनके ऑफिस दफ्तर में संसाधनों की कमी, पदोन्नति, ऑफिस की मरम्मत, गाड़ी की सुविधा जैसे 17 मांगे हैं जिसे लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले विरोध जताया जा रहा। आज पहले दिन जिला मुख्यालय में प्रदर्शन, दूसरे दिन संभागीय मुख्यालयों में और तीसरे दिन रायपुर में प्रदेश स्तरीय धरना होगा। इनकी मुख्य मांगो में डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति के अनुपात को 50:50 करना,नायब तहसीलदार के पद को राजपत्रित करना,तहसील ऑफिस में स्थायी स्टाफ, शासकीय वाहन, ड्राइवर, ईंधन की उपलब्धता,न्यायिक मामलों में न्यायिक अधिकारी संरक्षण अधिनियम का अनुपालन और सुरक्षा,ऑफिस हेल्पर, कंप्यूटर ऑपरेटर, गाड़ी की सुविधा, फील्ड स्टाफ की भर्ती,सुरक्षा व्यवस्था, मोबाइल भत्ता, ऑफिस की मरम्मत, पदोन्नति नियमों में संशोधन,कई अन्य प्रशासनिक सुविधाएं। बहरहाल तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के आंदोलन पर जाने से तहसील कार्यालयों में आम लोगों से जुड़ी कई सेवाएं प्रभावित हुई है। जैसे जमीन संबंधी काम के साथ ही नामांतरण, बंटवारा, खसरा खतौनी की प्रतिलिपि, जाति-आय और निवास प्रमाण पत्र के साथ ही सीमांकन और न्यायालयीन प्रभावित हुए।संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा शासन से लंबे समय से अपनी समस्याओं को दूर करने की मांग की जा रही है। संघ की ओर से पहले भी शासन-प्रशासन को बार-बार इन मांगों से अवगत कराया गया है। लेकिन, कोई ठोस पहल न होने की स्थिति में अब प्रदेशभर के राजस्व अधिकारियों को आंदोलन की राह पर उतरना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें